Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पिता ने पत्नी-दिव्यांग बेटी की हत्या की:बलिया में महिला का शव खेत में फेंका, घर में फैला खून धोया; तीन गिरफ्तार

    1 hour ago

    2

    0

    बलिया में पिता दिव्यांग बेटी और मानसिक रूप से कमजोर पत्नी की हत्या कर दी। गांव के ही दो लोगों के साथ मिलकर धारदार हथियार से दोनों पर हमला किया। इसके बाद बेटी के शव को खेत में फेंक दिया। जबकि पत्नी के शव को घर में ही डाल दिया। पुलिस ने शक होने पर आरोपियों की तलाश शुरू की। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान पिता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। वारदात 16 सितंबर की रात रसड़ा थाना क्षेत्र के सराय भारती मुस्तफाबाद की है। पुलिस ने शनिवार को मामले का खुलासा कर दिया। दो तस्वीरें देखिए अब समझिए पूरा मामला एएसपी उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला के मुताबिक, जांच में सामने आया कि रामचीज गुप्ता की पत्नी मान्ती देवी की मानसिक स्थिति लंबे समय से ठीक नहीं रहती थी। पुलिस के अनुसार, वह कई बार घर से निकल जाती थीं और कभी-कभी 10 से 15 दिन बाद वापस लौटती थीं। उनकी बेटी गौरी दृष्टिबाधित थी। मां के घर से बाहर चले जाने पर वह दूसरों के घर जाकर भोजन मांगकर गुजारा करती थी। पत्नी और बेटी की इस हालत से वो परेशान था। घटना से पहले रामचीज गुप्ता ने मुस्तफाबाद चट्टी पर कहा था कि वह अपनी पत्नी और बेटी को मार देगा या खुद मर जाएगा। गांव के दो लोगों की मदद ली पुलिस का दावा है कि इसके बाद रामचीज ने गांव के ही चंदन यादव और दिनेश गुप्ता से संपर्क कर पत्नी और बेटी की हत्या की योजना बनाई। शुरुआत में दोनों इसके लिए तैयार नहीं थे, लेकिन 16 सितंबर को दोनों कथित तौर पर रामचीज के साथ हो गए। पुलिस के मुताबिक, उसी रात करीब सात बजे तीनों ने मिलकर मान्ती देवी और गौरी की हत्या कर दी। हत्या के बाद रामचीज ने अपने दोनों साथियों की मदद से गौरी के शव को घर के पास धान के खेत में रख दिया। इसके बाद घर में फैले खून को साफ किया गया। पुलिस का आरोप है कि इसके बाद रामचीज ने गांव में यह बात फैलाने की कोशिश की कि किसी उसकी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी है। सिधागरघाट से तीनों गिरफ्तार पुलिस और स्वाट-सर्विलांस की संयुक्त टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस के मुताबिक, 19 सितंबर की सुबह करीब 3:30 बजे मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों को सिधागरघाट से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामचीज गुप्ता पुत्र स्वर्गीय मिश्री साहू, चंदन यादव पुत्र मोहन यादव और दिनेश गुप्ता पुत्र रविन्द्र गुप्ता, सभी निवासी मुस्तफाबाद, थाना रसड़ा, जिला बलिया के रूप में हुई है। हत्या में इस्तेमाल दाव बरामद पुलिस के अनुसार, आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल दाव बरामद किया गया है। इसके अलावा घटना के समय रामचीज द्वारा पहना गया कुर्ता और चंदन यादव की टी-शर्ट भी बरामद की गई है। तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जगतगुरु शांडिल्य जी महाराज ने शिष्यों संग देखी 'हनुमान अंश':कहा- सनातन को बदनाम करने वाले सुधर जाएं, अब धर्म को मिल रहा संरक्षण
    Next Article
    मिर्जापुर में बल्कर ने बाइक सवार महिला को कुचला, मौत:पति गंभीर घायल, बेटे की दवा कराकर लौट रहा था परिवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment