Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पति-पत्नी के विवाद में पति को लगी चाकू, हालत गंभीर:दरवाजे के पास खून से लथपथ मिला, पड़ोसियों ने बुलवाई एंबुलेंस

    13 hours ago

    1

    0

    कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के तकसिंगपुर गांव में पति-पत्नी के विवाद के बाद पति को चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शुक्रवार सुबह वह घर के मुख्य दरवाजे के पास खून से लथपथ बेसुध पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीएचसी भेजा, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार तकसिंगपुर गांव निवासी लवकुश (40) पुत्र जगदीश का गुरुवार देर रात पत्नी सरोज से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने लवकुश को घर के मेन गेट के पास फर्श पर खून से लथपथ पड़ा देखा, जबकि पत्नी वहीं बैठकर रो रही थी। इसके बाद पड़ोसियों ने 108 एंबुलेंस और 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस और पुलिस कर्मियों ने घायल को बिधनू सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार लवकुश की गर्दन और पेट में चाकू के तीन गहरे घाव हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, घटना के संबंध में पत्नी ने अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। बिधनू पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। बिधनू थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी, घटना की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विदेशों में बढ़ी DDU की पहचान:अमेरिका समेत कई देशों के छात्र कर रहे रिसर्च, PHD में संख्या 50 पार होने की संभावना
    Next Article
    सिलेंडर के लिए पति-पत्नी लाइन में लग रहे:रायबरेली में गैस की किल्लत, सुबह से ही 200 से ज्यादा लोग पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment