Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिलेंडर के लिए पति-पत्नी लाइन में लग रहे:रायबरेली में गैस की किल्लत, सुबह से ही 200 से ज्यादा लोग पहुंचे

    12 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में पिछले एक हफ्ते से गैस सिलेंडर की किल्लत जारी है। लोग सुबह 7:30 बजे से ही गैस एजेंसियों के सामने लंबी कतारों में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। जिला प्रशासन जहां सिलेंडर की पर्याप्त आपूर्ति का दावा कर रहा है, वहीं जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। दैनिक भास्कर की टीम ने शहर की तीन गैस एजेंसियों का दौरा किया। समृद्धि गैस एजेंसी के बाहर लगभग 50 कनेक्शन धारक ऑनलाइन बुकिंग के बाद डिलीवरी पर्ची लेने के लिए लाइन में लगे थे। इनमें से चार उपभोक्ताओं ने बताया कि वे पिछले 10 दिनों से लगातार पर्ची लेने के लिए आ रहे हैं, लेकिन डीएससी (डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट) की समस्या के कारण उन्हें परेशानी हो रही है। गोरा बाजार स्थित कुमार गैस एजेंसी में 200 से अधिक महिला और पुरुष अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। महिलाओं ने बताया कि वे सुबह 7:30 बजे से लाइन में हैं, लेकिन सिलेंडर की डिलीवरी पर्ची का कोई समाधान नहीं निकला है। यह एजेंसी दो दिनों से बंद थी, जिसके कारण आज और भी लंबी कतारें देखने को मिलीं। एक उपभोक्ता विपिन ने बताया कि वह कल भी आया था, लेकिन एजेंसी बंद होने के कारण वापस चला गया था और आज पर्ची मिलने की उम्मीद में आया है। एक महिला मीनाक्षी अवस्थी ने बताया कि 5-6 दिन से यही स्थिति बनी हुई है। कल गैस एजेंसी बंद थी। आज खुली है तो एक लाइन में हसबैंड लगते हैं एक में मैं। आज भी सुबह 9 बजे लाइन में लग गए थे, 12 बजे तक सिलेंडर नहीं मिला। उन्होंने कहा कि लंबी लाइन में खड़े रहने से तबीयत खराब हो सकती है, लेकिन क्या कर सकते हैं। वहीं विजय मौर्य ने बताया कि पहले एजेंसी बंद थी, आज सुबह 7 बजे से लाइन में लगे हैं अब तक नंबर नहीं आया है। अंदर से बताया जा रहा है कि गैस तो मिल जाएगी, लेकिन अभी तक गाड़ी नहीं आ पाई है। ऐसी स्थिति में गैस मिलना अभी संभव नहीं लगता है। एक महिला मालती ने बताया कि सुबह 8 बजे से लाइन में लगे हैं। अभी तक गैस नहीं मिली। सबकी पर्ची काट रहे हैं और कह रहे हैं कि मिल जाएगी, अब देखो कब मिलती है। गैस सिलेंडर की लगातार हो रही इस किल्लत को देखते हुए जिलाधिकारी रायबरेली हर्षिता माथुर ने जिले के तीन अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। ये अधिकारी पिछले दो दिनों से लगातार गैस एजेंसियों और गोदामों का निरीक्षण कर रहे हैं। गैस सिलेंडर डीएससी सर्वर की समस्या के संबंध में मुख्य सचिव ने इंडियन ऑयल समेत कई पेट्रोलियम अधिकारियों से बात की है। उन्होंने इस समस्या को 24 घंटे के भीतर निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पति-पत्नी के विवाद में पति को लगी चाकू, हालत गंभीर:दरवाजे के पास खून से लथपथ मिला, पड़ोसियों ने बुलवाई एंबुलेंस
    Next Article
    बुजुर्ग से जमीन दिखाने के बहाने लाखों की वसूली:आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी, डीसीपी के आदेश पर मामला दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment