Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पति-पत्नी और बेटी को एक महीने फ्लैट में बंद रखा:करोड़ों के प्लॉट के लिए प्रॉपर्टी डीलर ने बंधक बनाया, कानपुर पुलिस ने बचाया

    11 hours ago

    1

    0

    करोड़ों रुपए की जमीन के लालच में शातिरों ने शाहजहांपुर निवासी दंपत्ति और उनकी मासूम बेटी को करीब एक माह तक बंधक बनाकर रखा। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंद फ्लैट का ताला खुलवाकर दंपत्ति और बच्ची को मुक्त कराया। पीड़िता ने प्रॉपर्टी डीलर, कारोबारी और उनके साथियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डेढ़ साल पहले परिचित ने प्रॉपर्टी डीलर से कराई थी मुलाकात उन्नाव जिले के बांगरमऊ थाना क्षेत्र के जगत नगर निवासी दिव्या गुप्ता की शादी शाहजहांपुर निवासी ओम गुप्ता से हुई है। दंपत्ति की करीब डेढ़ वर्षीय बेटी अवनी है। दिव्या ने बताया- माता-पिता की मौत के बाद मायके की करीब दो करोड़ रुपए की जमीन उनके कब्जे में है। करीब डेढ़ वर्ष पहले एक परिचित कारोबारी ने जमीन बेचने के सिलसिले में उनकी मुलाकात कल्याणपुर के एक प्रॉपर्टी डीलर से कराई थी। 5 फरवरी को झांसा देकर बुलाया, फिर बंधक बनाया आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलर ने एक लाख रुपए देकर जमीन का एग्रीमेंट करा लिया। इसी दौरान उनका HDFC बैंक में खाता खुलवा कर पासबुक, हस्ताक्षरित चेकबुक और ATM कार्ड अपने पास रख लिया। दिव्या का आरोप है कि 5 फरवरी को जमीन से जुड़े काम का झांसा देकर उन्हें परिवार समेत विजय नगर बुलाया गया। यहां पांच कारों से आए प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथियों ने उन्हें बंधक बना लिया और सुनसान इलाके के एक होटल में ले गए। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने हर दो दिन में होटल बदलते हुए उन्हें अलग-अलग जगहों पर रखा। इस दौरान आरोपी कमरे में ही शराब पीते और उन्हें प्रताड़ित करते रहे। साथ ही नामांतरण होने के बाद बैनामा कराने और इनकार करने पर पति और बेटी को जान से मारने की धमकी देते रहे। दिव्या ने बताया- बाद में आरोपियों ने कल्याणपुर स्थित मार्स इंक्लेव में एक फ्लैट किराए पर लेकर उन्हें परिवार समेत वहां बंद कर दिया और बाहर से ताला लगा दिया। पुलिस ने फ्लैट का ताला खुलवाकर बंधक लोगों को निकलवाया दिव्या ने बताया- किसी तरह पति ने आरोपियों के मोबाइल हॉटस्पॉट की मदद से फेसबुक के जरिए अपनी मां को मैसेज भेजकर पूरी स्थिति बताई। इसके बाद परिजनों ने कानपुर में रहने वाले परिचित ऋषि से मदद मांगी। ऋषि की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट का ताला खुलवाकर दंपति और उनकी मासूम बेटी को मुक्त कराया। पुलिस दंपति को थाने ले आई, जहां पीड़िता ने प्रॉपर्टी डीलर, कारोबारी और उनके करीब आधा दर्जन साथियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि मामला प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा है। तहरीर के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में 4 पशु तस्कर गिरफ्तार, 25 पशु बरामद:एक्सप्रेस वे के रास्ते हो रही थी तस्करी, तीन गाड़ियां जब्त
    Next Article
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में कुलपति ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा:शिक्षण-मूल्यांकन प्रक्रिया दुरुस्त करने के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment