Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पिता-पुत्र पर विवाहिता और बच्चों के अपहरण का आरोप:हरदोई के बेहटा गोकुल थाने में मुकदमा दर्ज, शादी का झांसा देने का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई के आजाद नगर मोहल्ला निवासी पिता-पुत्र पर एक विवाहिता और उसके दो बच्चों के अपहरण का आरोप लगा है। इस मामले में बेहटा गोकुल थाने में शुक्रवार देर रात मुकदमा दर्ज किया गया। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी 24 वर्षीय बेटी शुक्रवार दोपहर घर से लापता हो गई। वह अपने साथ अपनी पांच वर्षीय बेटी और आठ माह के बेटे को भी ले गई थी। देर शाम तक तीनों घर नहीं लौटे। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों में उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में पता चला कि शहर के आजाद नगर मोहल्ला निवासी प्रांशु उर्फ हिमांशु अपने पिता राजकुमार की मदद से विवाहिता को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी ने बताया कि आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस लापता विवाहिता, उसके बच्चों और आरोपियों की तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में बंद घर से लाखों की चोरी:पेंटर के घर से 15 हजार नकद, लाखों के जेवरात गायब
    Next Article
    औरैया में कोटेदारों के तौल कांटों की जांच:बाट-माप विभाग ने परीक्षण कर लगाई नई सील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment