Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में बंद घर से लाखों की चोरी:पेंटर के घर से 15 हजार नकद, लाखों के जेवरात गायब

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के नगर कोतवाली क्षेत्र में चोरी की एक घटना सामने आई है, जहां अज्ञात चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना रम्पा टॉकीज के पास स्थित मछली मंडी इलाके की बताई जा रही है। पीड़ित पप्पू गुप्ता के अनुसार, वह पेंटर का काम करने अपने परिवार का पालन पोषण करता था।शुक्रवार देर रात वह अपने परिवार के साथ लाइट न होने की वजह से दूसरे घर में सो रहे थे। इसी दौरान मौके का फायदा उठाते हुए चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए। घर में रखी अलमारी और अन्य सामान को खंगालते हुए चोरों ने करीब 15 हजार रुपये की नगदी और सोने के जेवरात चोरी कर लिए। जब पीड़ित परिवार सुबह घर वापस लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और कीमती सामान गायब था। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। पीड़ित ने तुरंत मामले की सूचना नगर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में बेटे की हत्या में पिता दोषी करार:चतुर बिहारी को आजीवन कारावास, 10 हजार जुर्माना
    Next Article
    पिता-पुत्र पर विवाहिता और बच्चों के अपहरण का आरोप:हरदोई के बेहटा गोकुल थाने में मुकदमा दर्ज, शादी का झांसा देने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment