Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पति यमुना में कूदा, पत्नी ने भी लगाई छलांग:प्रयागराज में नए पुल से कूदे, युवक की मौत, महिला बचाई गई

    1 day ago

    1

    0

    प्रयागराज में रविवार शाम पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। नए यमुना पुल से पहले पति ने नदी में कूदकर जान दे दी। कुछ ही देर बाद मौके पर पहुंची पत्नी ने भी पुल से छलांग लगा दी। हालांकि, नदी में मौजूद नाविकों और गोताखोरों की सतर्कता से पत्नी को समय रहते बचा लिया गया, जबकि पति की मौत हो गई। झगड़े के बाद घर से निकला मृतक की पहचान कैंट थाना क्षेत्र के सर्कुलर रोड, नेवादा निवासी आकाश सोनकर के रूप में हुई है। वह सब्जी बेचने का काम करता था। पुलिस के अनुसार रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे उसका पत्नी मुस्कान सोनकर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आकाश घर से निकल गया। फोन पर करता रहा बात बताया जा रहा है कि घर से निकलने के बाद आकाश ने फोन पर पत्नी को बताया कि वह नए यमुना पुल से कूदकर जान देने जा रहा है। यह सुनकर मुस्कान भी उसके पीछे-पीछे पुल पर पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आकाश कुछ देर तक पुल पर खड़ा रहा और फोन पर बात करता रहा। इसके बाद वह रेलिंग पर चढ़ा और यमुना में छलांग लगा दी। एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला जा सका घटना के बाद पुल पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। नदी में पहले से मौजूद नाविकों और बाद में पहुंचे गोताखोरों ने आकाश की तलाश शुरू की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। एसआरएन अस्पताल ले जाया गया उधर, पति के नदी में कूदने की जानकारी मिलते ही मुस्कान ने भी पुल से छलांग लगा दी। संयोग से उस समय नीचे नाविक और गोताखोर मौजूद थे, जिन्होंने तत्काल उसे बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसे इलाज के लिए स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। थानाध्यक्ष बोले कीडगंज थानाध्यक्ष प्रीतम तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद की बात सामने आई है। आकाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बृजभूषण के बदले सुर, बगावत या नई पिच की तैयारी:अखिलेश को 'कृष्ण का वंशज' बताया; BJP की बढ़ेगी टेंशन, आखिर नाराजगी क्यों
    Next Article
    राममंदिर चढ़ावा चोरी- सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई:CBI जांच की मांग, SIT ने रिपोर्ट दाखिल की; टिन्नू के घर से कार और बुलेट बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment