Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पटकापुर वाले बालाजी का 10वां वार्षिकोत्सव:फूलबाग में गूंजे जयकारे, 21 हजार हनुमान चालीसा पाठ से भक्तिमय हुआ माहौल

    2 hours ago

    2

    0

    शहर में भक्ति की एक अद्भुत छटा देखने को मिली। मौका था पटकापुर वाले श्री बालाजी महाराज के 10वें वार्षिक महोत्सव का। रविवार को नाना राव पार्क, फूलबाग में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। कानपुर ही नहीं, आसपास के जिलों से आए हजारों भक्तों की मौजूदगी ने पूरे परिसर को 'जय श्री राम' और 'जय बालाजी' के नारों से गुंजायमान कर दिया। स्वर्ण चोले में सजे बालाजी, छप्पन भोग से की पूजा महोत्सव की शुरुआत धार्मिक अनुष्ठानों की लंबी श्रृंखला के साथ हुई। भक्तों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र श्री बालाजी महाराज का दिव्य चल विग्रह था, जिसे स्वर्ण चोले से अलौकिक रूप से श्रृंगारित किया गया था। वहीं, श्री वृंदावन बिहारी और श्री श्याम प्रभु का श्रृंगार भी भक्तों को बरबस ही अपनी ओर खींच रहा था। परिसर में सहस्त्रार्चन और सवामनी हवन के बाद प्रभु को छप्पन भोग अर्पित किया गया। भक्त 2019 से मेहंदीपुर धाम से लाई गई अखंड ज्योति के दर्शन कर खुद को धन्य महसूस कर रहे थे। भजनों पर झूम उठे भक्त, हुई इत्र की वर्षा शाम ढलते ही महोत्सव का रंग और गहरा गया। भजन संध्या में वृंदावन से आईं पूनम दीदी ने अपनी सुरीली आवाज से समां बांध दिया। उनके भजनों पर श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए। इस दौरान पूनम दीदी के मुखारविंद से 21 हजार हनुमान चालीसा का पाठ हुआ, जिसने माहौल को पूरी तरह आध्यात्मिक बना दिया। गायक मुकुल बंधु, संदीप दीक्षित, त्रिशित राज कश्यप और शरद मिश्रा द्वारा सुंदरकांड के पाठ ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महाआरती के बाद इत्र की वर्षा की गई, जिससे पूरा वातावरण सुगंधित हो उठा। सेवा और भक्ति का संगम कार्यक्रम के संयोजक और मंदिर के महंत अनुभव पाण्डेय ने बताया कि वर्ष 2017 में स्थापित इस सिद्ध पीठ का यह 10वां वार्षिकोत्सव अब तक का सबसे भव्य आयोजन रहा। उन्होंने कहा, "हमारा उद्देश्य भक्ति मार्ग के जरिए समाज में सकारात्मकता का संचार करना है।" देर रात तक चले इस महोत्सव के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों भक्तों ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान अर्चना पाण्डेय, आदर्श पाण्डेय, राजीव, पवन मिश्रा समेत मंदिर परिवार के सदस्य और शहर के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुज़फ़्फ़रनगर: जल जीवन मिशन से 184 गांवों को मिला पेयजल:530 गांवों को जोड़ने का लक्ष्य, 103 प्रोजेक्ट पूरे, 959 करोड़ की योजना पर काम जारी
    Next Article
    कानपुर के अस्पतालों में बढ़े हार्ट-बीपी के मरीज:हैलट में 35 और उर्सला में 17 मरीज पहुंचे; डॉक्टरों ने दी चेतावनी- लापरवाही बरती तो जानलेवा हो सकती है गर्मी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment