Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पटाखा बनाते समय विस्फोट, महिला के दो टुकड़े हुए:फतेहपुर में हाथ-पैर 20 फीट दूर गिरे, मकान की छत ढही

    1 day ago

    3

    0

    फतेहपुर में घर में पटाखा बनाते समय विस्फोट हो गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। धमाका इतना तेज था कि महिला के शरीर के दो टुकड़े हो गए। आधा हिस्सा छत पर गिरा, जबकि शरीर के बाकी टुकड़े करीब 10 मीटर दूर तक जा गिरे। घटना शनिवार शाम करीब 4 बजे की है। मिली जानकारी के मुताबिक, महिला घर में अवैध रूप से पटाखा बना रही थी। इसी दौरान फ्रिज में तेज धमाका हुआ। इसकी चपेट में आकर पटाखों में भी विस्फोट हो गया। जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर हथगांव थाना क्षेत्र में हुई। 2 तस्वीरें देखिए अब जानिए पूरा मामला वार्ड नंबर 2 में रफी अहमद अपनी 55 साल की पत्नी नसरीन के साथ रहते हैं। शनिवार शाम करीब 4 बजे नसरीन घर में पटाखे बना रही थीं। तभी घर में रखे फ्रिज में तेज धमाका हुआ। इससे पटाखों में भी आग लग गई और जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके में नसरीन के शरीर के दो टुकड़े हो गए। उनके हाथ-पैर दूर जा गिरे। धमाके से मकान भी बुरी तरह टूट गया। उसकी छत गिर गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग डर गए और घरों से बाहर निकल आए। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने की जांच आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर हथगांव थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन पहुंचा। पुलिस ने क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी धमाके की वजह हथगांव थाने के प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। धमाका किन कारणों से और कैसे हुआ, इसकी वास्तविक वजह फॉरेंसिक रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट तौर पर कही जा सकती है।” खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    37 लाख के नाले को नाली बनाने का आरोप:सहारनपुर के वार्ड 7 में निर्माण की जांच की मांग, यंग तिरंगा क्लब ने गुणवत्ता पर सवाल उठाए
    Next Article
    योगी बोले- रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले अयोध्या जरूर आएं:लेकिन माफी मांगकर जाएं; अखिलेश ने 12 दिसंबर को रामलला के दर्शन का ऐलान किया है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment