Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीतल कारोबारी के घर से 1.20 करोड़ कैश-गहनों की लूट:मुरादाबाद में डिजिटल लॉक खोलकर घर में घुसे, तमंचा सटाकर बेटे को बंधक बनाया

    1 day ago

    1

    0

    मुरादाबाद में पीतल कारोबारी के घर 1.20 करोड़ की लूट हुई। 4-5 बदमाश सोमवार तड़के 3.40 बजे घर में घुसे। बेटे की कनपटी पर तमंचा सटाया। इसके बाद 1.20 करोड़ रुपए कैश और 6 तोला सोना लूटकर फरार हो गए। लुटेरे अपने साथ सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए। पीतल कारोबारी इमरान ने कहा- जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए घर में कैश रखा था। बदमाशों ने बड़े बेटे की कनपटी पर तमंचा रखकर कैश और ज्वैलरी सबकुछ लूट लिया। मेरे घर में डिजिटल लॉक लगे हैं, फिर इतनी आसानी से बदमाश घर में कैसे घुसे, इसकी जानकारी नहीं है। इसमें किसी परिचित की साजिश है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। कारोबारी के परिजनों से पूछताछ की। आसपास के CCTV फुटेज खंगालने के बाद 6 लोगों को हिरासत में लिया, उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना नागफनी थाना क्षेत्र के अकबर कंपाउंड इलाके की है। अब पढ़िए पूरा मामला… पीतल कारोबारी इमरान अकबर कंपाउंड इलाके में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके परिवार में पत्नी सीमा और 4 बच्चे हैं। इनमें 2 बेटे और दो बेटी हैं। इमरान का दो मंजिला मकान है और घर में डिजिटल लॉक लगे हैं। इमरान ने बताया कि घर के बेसमेंट में कार खड़ी होती हैं। फर्स्ट फ्लोर पर बने 5 कमरों में परिवार रहता है। सोमवार रात में मैं अपने बड़े बेटे अरीब (22) के साथ एक कमरे में सो रहा था। पत्नी सीमा दूसरे बेटे अरकान (20) के साथ लॉबी में सोई हुई थी। दोनों बेटियां अलीजा (19) और अरीबा (18) जीने से सटे दूसरे कमरे में सो रही थीं। जिस कमरे में मैं और बड़ा बेटा अरीब सो रहा था, उसी में कैश रखा था। सोने से पहले घर का मेन डोर और कमरे का गेट प्रॉपर लॉक किया था। रजिस्ट्री के लिए घर में रखा था 1.20 करोड़ कैश सोमवार तड़के करीब 3.40 बजे 4-5 बदमाश घर में घुस आए। इनमें से एक बदमाश मेरे कमरे में आया और कनपटी पर तमंचा लगाकर मुझे जगाया। वहीं, अन्य बदमाश मकान में इधर-उधर थे। जगाते ही गोली मारने की धमकी देते हुए कैश के बारे में पूछा। मैं डर गया और चिल्लाया, तभी मेरा बड़ा बेटा अरीब भी जग गया। बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगाते हुए कैश के बारे में पूछा। मैंने थैले में रखा 1.20 करोड़ रुपए कैश बदमाशों को दे दिया। यह कैश मैंने जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए रखा था। इसके बाद उन्होंने गहनों के बारे में पूछा। करीब 6 तोला गहना भी बदमाशों को दे दिया। कैश और ज्वैलरी लेने के बाद बदमाशों ने पूछा कि डीवीआर कहां है। इस पर मैंने कहा कि डीवीआर नहीं है। बदमाशों ने मेरे बेटे अरीब की कनपटी पर फिर से तमंचा लगा दिया। डर की वजह से अरीब ने उन्हें कमरे से डीवीआर लगाकर दे दी, जिसके बाद बदमाश वहां से चले गए। बदमाश 2 कारों से भागे इस तरह की घटनाओं में बदमाश भागते वक्त परिवार को बंधक बना देते हैं। इस घटना में बदमाशों ने ऐसा नहीं किया। वारदात के बाद बदमाश कारोबारी और उनके बेटे को छोड़कर घर से निकले और बाहर खड़ी 2 कारों से भाग गए। पीतल कारोबारी इमरान के बड़े बेटे अरीब ने बताया- मैंने बदमाशों का पीछा गया। बदमाश दो कारों में सवार होकर भाग गए। इनमें से एक सेंट्रो और दूसरी अर्टिगा कार थी। पुलिस की 3 टीमें जांच में जुटीं इमरान ने लूट की सूचना पुलिस को दी। एसएसपी सतपाल अंतिल, एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट्स और अन्य सबूत जुटाए। ADG जोन रमित शर्मा और डीआईजी मुनिराज-जी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी सिटी रण विजय सिंह ने बताया- आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। डिप्टी एसपी के नेतृत्व में 3 उच्च स्तरीय टीमों का गठन कर मामले की जांच की जा रही है। एसओजी और सर्विलांस सेल भी जांच में जुटी है। इतनी आसानी से बदमाश घर में घुसे। किसी बेहद करीबी शख्स के घटना में शामिल होने की आशंका है। अहम जानकारियां हाथ लगी हैं और पुलिस जल्द इस घटना का खुलासा करेगी। पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। ---------------------------- ये खबर भी पढ़िए- काशी में जम्मू-तवी एक्सप्रेस में यात्री की हत्या:बाथरूम से निकलते ही सिर में गोली मारी; ट्रेन में हत्या की दो दिन में दूसरी वारदात वाराणसी में जम्मू-तवी एक्सप्रेस ट्रेन के एक यात्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रविवार रात 2 बजे बाथरूम से निकलते ही बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने तुरंत रेलवे पुलिस को सूचना दी। इसी बीच ट्रेन की रफ्तार धीमी हुई और हमलावर ट्रेन से कूदकर फरार हो गए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा मोक्षधाम में प्रसूता के अंतिम संस्कार पर हंगामा:मायके वालों ने बिना सूचना अंतिम संस्कार का आरोप लगाया, मुकदमा दर्ज
    Next Article
    BHU में आज आध्यात्मिक संगोष्ठी का आयोजन:बाबा रामदेव सहित बड़े संत-महात्मा होंगे शामिल,सोमनाथ स्वाभिमान पर्व तहत हो रहा आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment