Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या, खुद भी सुसाइड किया:मुरादाबाद में शादी के 9 साल बाद भी बच्चा नहीं होने पर पत्नी से खफा था बिजली मैकेनिक

    2 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में एक बिजली मैकेनिक ने अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद वही चाकू अपने पेट में भी घोप लिया। बिजली मैकेनिक विनोद उर्फ विक्की शादी के 9 साल बाद भी बच्चा नहीं होने पर पत्नी से खफा था। आए दिन दंपती के बीच झगड़ा होता था। बिजली मैकेनिक दूसरी शादी की तैयारी कर रहा था, बीवी उसमें आड़े आ रही थी। घटना बुधवार शाम की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मझोला थाना क्षेत्र में सोनकपुर फ्लाईओवर के पास जंगल में खून से लथपथ एक युवक घायल अवस्था में पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां एक युवक खून से लथपथ पड़ा था। उसके पास में ही एक चाकू था। पूछने पर युवक ने अपना नाम पता विनोद उर्फ विक्की निवासी नया गांव नवीन नगर बताया। पुलिस ने तुरंत उसे अस्पताल भिजवाया। जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आसपास सर्च की तो कुछ ही दूरी पर एक बाइक मिली। जंगल में कुछ दूरी पर एक महिला का शव भी मिला। जिसके शरीर पर चाकू के कई वार थे। महिला की पहचान विनोद उर्फ विक्की की पत्नी ममता के रूप में हुई है। एसपी सिटी रण विजय सिंह ने बताया कि मृतक विनोद अपनी पत्नी ममता को बाइक से लेकर ससुराल जाने के लिए निकला था। शहर में हरथला कालोनी में उसकी ससुराल है। लेकिन वह ससुराल न जाकर सोनकपुर फ्लाईओवर की तरफ चला गया। जंगल में जाकर उसने अपनी पत्नी पर चाकू से वार किए। उसकी हत्या करने के बाद उसी चाकू से खुद पर भी हमला किया। एसपी सिटी ने बताया कि दंपती की शादी को 9 साल हो चुके थे। इतना वक्त बीतने के बाद भी उनके पास कोई बच्चा नहीं था। जिसे लेकर विनोद अपनी पत्नी से अक्सर झगड़ा करता था। एसपी सिटी का कहना है कि घटना के बाद पहुंचे ममता के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि विनोद दूसरी शादी करना चाहता था। इसके लिए उनकी बहन को काफी समय से प्रताड़ित कर रहा था। उसी ने ममता की हत्या करके खुद सुसाइड किया है। पुलिस ने ममता के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज किया है। दूसरी ओर विनोद के भाई राजकुमार का कहना है कि विनोद उर्फ विक्की बुधवार को दोपहर करीब ढाई बजे विक्की घर से यह कहकर निकला था कि हरथला ससुराल में होली मिलने जा रहा हूं। इसके बाद उन्हें नहीं पता कि क्या हुआ। शाम को पुलिस की ओर से सूचना मिली तो वह लोग अस्पताल पहुंचे। उन्हें पुलिस से सूचना मिली थी कि एक्सीडेंट हुआ है तुरंत अस्पताल पहुंचो। राजकुमार ने कहा कि उनके भाई और भाभी के बीच विवाद की बात गलत है। विनोद बच्चा गोद लेने पर सहमत हो गया था। उसने गोद लेने के लिए बच्चे की खोज भी शुरू कर दी थी। विक्की की सास शीला का कहना है कि बच्चे नहीं होने का लेकर दामाद विनोद और बेटी ममता के बीच विवाद होता था। पहले भी दामाद ने ममता को 2 महीने के लिए छोड़ दिया था। दूसरी पत्नी की तलाश शुरू कर दी थी। स्टांप पर लिखकर दे दिया था कि मैं ममता को नहीं रखूंगा। इसके बाद फिर से पंचायत के बाद ममता को साथ रख लिया था। लेकिन अब विनोद ने ममता की हत्या कर दी और खुद भी सुसाइड कर लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    MBBS छात्र की लाश रेलिंग से लटकी रही, VIDEO:गोरखपुर में फार्च्यूनर ने टक्कर मारी, दोस्त रोते हुए बोला-डॉक्टर साहब, जिंदा कर दीजिए
    Next Article
    UP की कल की 15 बड़ी खबरें:दावा- शंकराचार्य के पास 'सीक्रेट पत्नी', ब्वॉयफ्रेंड ने की महिला नेता की हत्या; दरगाह में होली खेली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment