Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी की गला दबाकर हत्या की, शव नाले में फेंका:कानपुर में घर की CCTV फुटेज डिलीट की, 5 साल पहले लव मैरिज की थी

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर शव को कंबल में लपेट कर घर से 500 मीटर दूर नाले में फेंक दिया। शव पानी में उतराए न, इसके लिए पत्थर से दबा दिया। शनिवार सुबह राहगीरों को नाले में सिर दिखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को निकलवाकर मोर्चरी पर रखवाया। देर रात शव की पहचान भाई ने पनकी के सरायमीता निवासी आकृति सिंह उर्फ रूबी (28) के रूप में किया। पांच साल पहले आकृति ने मंदिर में लव मैरिज की थी। पुलिस ने आरोपी पति और दो जेठ को अरेस्ट कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पति ने गला दबाकर हत्या की बात पुलिस के सामने कबूल की है। पुलिस को जांच-पड़ताल में पता चला कि घर की CCTV फुटेज आरोपी ने डिलीट कर दी है। 2 तस्वीरें देखिए- अब विस्तार से जानिए पूरा मामला 5 साल पहले आकृति ने मंदिर में लव मैरिज की थी सरायमीता निवासी आकृति के भाई राहुल प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। परिवार में पिता तेज बहादुर, मां भूरा देवी, चार बहनें आकृति सिंह, आरती, ज्योति, सेजल हैं। राहुल ने बताया- पिता भी एक कंपनी में नौकरी करते हैं। बहन आकृति ने करीब 5 साल पहले पनकी मंदिर में नितिन सविता से लव मैरिज की थी। नितिन दादानगर के रैपर कंपनी में काम करता है। आकृति का 3 साल का बेटा उत्कर्ष और 6 माह की बेटी मानवी है। शादी के बाद से ससुराल वाले पीटते थे भाई ने बताया- शादी के बाद से ही ससुराली के लोग लगातार बहन के साथ मारपीट करते थे। कई बार मारपीट की शिकायत भी पनकी थाने में की गई। लेकिन, पुलिस ने हर बार दोनों के बीच समझौता करा दिया। इससे ससुराल वालों के हौसले बढ़ते गए। लाखों के गहनों को लेकर पति झगड़ा करता था भाई ने बताया- बहन ने अपनी मर्जी से शादी की, हालांकि हम सब भी उसकी शादी से राजी थे। बहन भी मायके आती-जाती थी। बहन को मां ने कुछ गहने दिए थे। वो गहने पहनकर किसी फंक्शन में जाती। फिर वापस लाकर मायके में ही रख देती थी। इससे उसका पति नितिन नाराज रहता। नितिन कहता था कि गहने ले आओ, वहां क्यों रख दिया। इस पर बहन उससे पूछती थी कि लाखों के गहनों का तुम क्या करोगे? बेचकर पैसे खर्च कर दोगे। इसीलिए गहने नहीं ला रही हूं। इसी बात पर दोनों में कई बार झगड़ा हुआ। 26 फरवरी को थाने में समझौता, घर आकर हत्या कर दी भाई ने बताया- 26 फरवरी को नितिन ने बहन को मारा। उसके बाद बहन ने पनकी मंदिर पुलिस चौकी में शिकायत की। फिर पुलिस ने आकृति और नितिन को बुलाकर समझौता करा दिया। दोनों घर पहुंचे, यहां फिर आकृति को नितिन ने पीटा। उसकी हत्या कर शव को कंबल में लपेट कर घर से 500 मीटर दूर नाले में फेंक दिया। उसके ऊपर पत्थर रख दिया। जब 28 फरवरी, शनिवार को नाले में शव दिखा तो राहगीरों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पनकी थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। शव की पहचान कराने की कोशिश पुलिस ने की। हालांकि, पहचान नहीं हुई, फिर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। आज पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम करा रही शनिवार देर रात सोशल मीडिया के जरिए परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पनकी पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने भाई राहुल को फोटो दिखाई तो राहुल ने शव की पहचान अपनी बहन आकृति सिंह उर्फ रूबी के रूप में की। आज रविवार को पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम करा रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव पुलिस आकृति के मायके वालों को सौंपेगी। फिर अंतिम संस्कार किया जाएगा।। पति ने कबूला- गला दबाकर हत्या की पुलिस ने शनिवार देर रात आरोपी पति नितिन सविता, जेठ दीपू और राहुल को गिरफ्तार कर लिया। ससुर सुरेश मास्टर को भी हिरासत में लिया गया था, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण उन्हें छोड़ दिया गया। DCP एमएस कासिम आबदी ने बताया- आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी पति ने गला दबाकर हत्या करने और शव फेंकने की बात कबूल की है। आरोपी ने घर की CCTV फुटेज डिलीट की DCP ने कहा- मायके वालों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वह शव को घर से नाले तक कैसे ले गया? इसमें किसी और ने सहयोग किया क्या? हत्या की मुख्य वजह क्या रही… समेत अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। आरोपी ने घर के CCTV कैमरों की फुटेज डिलीट कर दी है। आसपास लगे अन्य कैमरों के फुटेज खंगाली जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोकुल में गोपियों ने पुलिसवालों पर बरसाईं छड़ियां, VIDEO:विदेशियों को भी नहीं छोड़ा, दुल्हन की तरह सजकर खेली छड़ीमार होली
    Next Article
    कुशीनगर में होली को लेकर बाजार गुलजार:10 रुपये से 2 हजार रुपए तक की पिचकारियां उपलब्ध, जमकर खरीदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment