Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी के घर न आने पर क्लर्क ने फांसी लगाई:झगड़े के बाद मायके चली गई थी, बात करने के लिए की थी कॉल

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में पत्नी के तीन माह से घर न लौटने से परेशान शिक्षा विभाग के बाबू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के न आने के कारण मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मानस ग्रीन सिटी निवासी सुमित कुमार (45) शिक्षा विभाग में बाबू थे और वर्तमान में औरैया में तैनात थे। परिवार में पत्नी आरती और एक बेटी है। मृतक की पत्नी बाराबंकी में शिक्षिका है। परिजनों के मुताबिक पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। करीब तीन माह पहले आरती बेटी को लेकर मायके चली गई थी और तभी से वहीं रह रही थी। बताया गया कि सुमित ने कई बार पत्नी को फोन कर बात करने की कोशिश की, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इससे वह काफी तनाव में था। बीते रविवार को सुमित पत्नी से मिलने ससुराल भी गया था, लेकिन आरती ने साथ आने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह वापस घर लौट आया। रविवार देर रात सुमित अपने कमरे में चला गया। देर रात जब परिजन खाना लेकर पहुंचे तो देखा कि वह कमरे में पंखे से कपड़े के सहारे लटका हुआ था। परिजन उसे फंदे से उतारकर पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर इंदिरानगर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के कुछ सदस्यों के देर से आने के कारण पोस्टमार्टम मंगलवार को हो सका। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पत्नी और उसके मायके वाले सुमित की संपत्ति हड़पना चाहते थे। वहीं पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डकैती के चार अभियुक्तों की उम्रक़ैद की सजा रद्द:हाईकोर्ट ने कहा-ठोस साक्ष्य नहीं, दुश्मनी के आधार पर दोषी नहीं ठहरा सकते
    Next Article
    गोरखपुर में तीन मंजिला मकान पर आग लगी:3 लोग फंसे, फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू किया, डेढ़ घंटे में पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment