Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी की हत्या के आरोपी का चल रहा इलाज:शाहजहांपुर में मां का दावा- बेटे ने नहीं प्रेमी ने की आरती की हत्या

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में होली के दिन पत्नी की हत्या और उसके प्रेमी पर तेजाब फेंकने के आरोपी पति मनमोहन पांडेय का राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। इस बीच, आरोपी की मां श्रीदेवी पांडेय अस्पताल पहुंचीं और दावा किया कि उनके बेटे ने नहीं बल्कि मृतक पत्नी के प्रेमी ने आरती की हत्या की है। आरोपी मनमोहन पांडेय कभी-कभी होश में आता है, लेकिन वह ज्यादा बात करने की स्थिति में नहीं है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। साथ ही चौक कोतवाली पुलिस भी वहां पर तैनात की गई है। क्योंकि मृतका के भाई ने आरोपी पति मनमोहन पांडेय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। श्रीदेवी पांडेय को फेसबुक के माध्यम से बेटे के इस मामले में शामिल होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही वह गुरुवार को अस्पताल पहुंचीं और अपने बेटे को चुपचाप देखती रहीं। मां ने बताया कि बेटे ने उन्हें बताया कि उसकी पत्नी ने उसे फोन करके अपने घर बुलाया था। वहां पहुंचने पर बृजदीप (प्रेमी) ने उस पर कुछ डाल दिया। इसके बाद आरती और बृजदीप ने मनमोहन को ईंट से बुरी तरह पीटा। मनमोहन ने अपनी मां से कहा कि उसे कुछ पता ही नहीं चला कि क्या हुआ। आरोपी की मां ने स्पष्ट रूप से कहा कि आरती की हत्या बृजदीप ने की है। उनका मानना है कि बृजदीप आरती और मनमोहन पांडेय दोनों को मारना चाहता था। मां ने यह भी कहा कि उनका बेटा आरती के बुलाने पर ही वहां गया होगा। श्रीदेवी पांडेय ने बताया कि उनका बेटा मनमोहन करीब दस साल से उनसे अलग रह रहा है। उसने अपनी बिरादरी से बाहर की लड़की से शादी कर ली थी, जिसके कारण उसे परिवार से बेदखल कर दिया गया था। मनमोहन पांडेय चार भाइयों और दो बहनों में तीसरे नंबर का है। उसकी एक बेटी है जो मनमोहन के साथ रहती है। फिलहाल, मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति मनमोहन पांडेय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है। बता दें कि थाना आरसी मिशन क्षेत्र के रहने वाले मनमोहन पांडेय का अपनी पत्नी आरती से विवाद चल रहा था। उसका मुकदमा कोर्ट में चल रहा है। पिछले कुछ समय से आरती अपने प्रेमी बृजदीप के साथ बाला जी नगर कालोनी में किराये के मकान में रहे रही थी। आरोप है कि होली के दिन मनमोहन पांडेय ने दरवाजा खटखटाकर बृजदीप पर तेजाब डाला और फिर पत्नी की चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी। बृजदीप और मनमोहन के बीच मारपीट हुई थी। जिसमे मनमोहन गंभीर रूप से घायल हुआ था। उसका राजकीय मेडिकल कालेज में पुलिस कस्टडी में इलाज चल रहा है। मृतका के भाई संजीव कुमार ने आरोपी मनमोहन पांडेय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं प्रेमी बृजदीप ने बताया था कि कुछ दिन बाद वह आरती से शादी करने वाला था। चौक कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि आरोपी की पुलिस कस्टडी में मेडिकल कालेज में इलाए चल रहा है। डाक्टर से आरोपी की हालत के बारे में सलाह ली जाएगी। हालत में सुधार होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:CM ने विधायक के बेटे-बहू को दिया आशीर्वाद, नाले में गिरकर कर्मचारी की मौत
    Next Article
    लकड़ी व्यवसायी हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार:अंबेडकरनगर में 3 मार्च को हुई हत्या का खुलासा, लूट के बाद साथी को भी जहर देकर मारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment