Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी की हत्या कर बाइक से जंगल में फेंका शव:मुंह में कपड़ा ठूंसा, चेहरा भी कुचला, आरोपी अरेस्ट; 8 साल पहले मंदिर में की थी शादी

    7 hours ago

    1

    0

    हरियाणा के रेवाड़ी में पुलिस ने गांव धवाना की बणी (झाड़ियों) में पत्नी ज्योति कुमारी की हत्या करने के आरोपी पति कंवरपाल को अरेस्ट कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने हत्या करने का जो तरीका बताया, उसने पुलिस के भी होश उड़ा दिए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी 30 मई की रात शराब पीकर घर आया था। पति ने टोका तो उस पर बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे वह बेसुध होकर गिर पड़ी। इसके बाद आरोपी ने उसे बाथरूम में बंद कर दिया। साथ ही मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, ताकि वह जिंदा न बच सके। इसके बाद बाहर जाकर फिर से शराब पी और लौटकर पत्नी के शव को चादर में लपेट दिया। फिर रात में ही बाइक पर पीछे बांध कर जंगल में ले जाकर फेंक दिया। शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और बुधवार को आरोपी को अरेस्ट कर लिया। मृतका के पिता के बयानों से जुड़ी कड़ियां… आरोपी कंवरपाल ने बताई वारदात की वजह… -------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… रेवाड़ी में पति ने की पत्नी का गला दबाकर हत्या:चेहरा कुचला, चटाई में लपेटकर शव फेंका, 4 साल के बेटे की मां, आरोपी फरार रेवाड़ी जिले के धवाना स्थित माखरिया की ढाणी की बणी में रविवार को चटाई में लिपटे मिले महिला के शव की पहचान हो गई है। मृतका की शिनाख्त उत्तर प्रदेश के कुमीडिया, प्रतापगढ़ निवासी 26 वर्षीय ज्योति के रूप में हुई है। मृतका के पिता ने महिला की गला दबाकर हत्या किए जाने के आरोप लगाए हैं। (पूरी खबर पढ़ें)
    Click here to Read more
    Prev Article
    पटना में खान सर की कोचिंग पर हमले का VIDEO:गार्ड से मारपीट-पथराव, पोस्टर फाड़े; ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर समेत 3 गिरफ्तार
    Next Article
    लखनऊ में स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी तेज:मेयर ने समीक्षा बैठक में परखीं व्यवस्थाएं, शिकायत निस्तारण और सफाई व्यवस्था पर दिया जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment