Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी तेज:मेयर ने समीक्षा बैठक में परखीं व्यवस्थाएं, शिकायत निस्तारण और सफाई व्यवस्था पर दिया जोर

    5 hours ago

    1

    0

    स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 की तैयारियों के तहत महापौर सुषमा खर्कवाल ने मंगलवार को जोन-5 कार्यालय में समीक्षा बैठक कर क्षेत्रीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बैठक में नगर आयुक्त गौरव कुमार, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ सफाई व्यवस्था, डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण, नाला-नाली सफाई, जल निकासी, अतिक्रमण नियंत्रण, स्ट्रीट लाइट, राजस्व वसूली तथा नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की गई। सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश महापौर ने सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण की नियमित निगरानी हो और हर घर तक सेवा पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। बरसात को देखते हुए महापौर ने नालों, नालियों और चैंबरों की सफाई समयबद्ध ढंग से पूरी कराने के निर्देश दिए। जलभराव संभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर आवश्यक संसाधनों और मैनपावर की व्यवस्था करने को कहा। बैठक में पार्षदों और जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्रों की समस्याएं रखीं। महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए। अतिक्रमण हटाने के लिए नियमित अभियान महापौर ने सार्वजनिक स्थलों, बाजारों और प्रमुख सड़कों पर अतिक्रमण के खिलाफ नियमित अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यातायात और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई जरूरी है। बैठक में पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट और अन्य नागरिक सुविधाओं की स्थिति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को नागरिक शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने और बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। अगली बैठक में मांगी प्रगति रिपोर्ट महापौर सुषमा खर्कवाल ने अधिकारियों को स्वच्छता, जल निकासी, अतिक्रमण नियंत्रण और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है और सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी गंभीरता से करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी की हत्या कर बाइक से जंगल में फेंका शव:मुंह में कपड़ा ठूंसा, चेहरा भी कुचला, आरोपी अरेस्ट; 8 साल पहले मंदिर में की थी शादी
    Next Article
    'प्लास्टिक बेबी' अब बच्चों की तरह हंसता-खेलता है:यूपी में 10 साल तक चला इलाज, दिल्ली-मुंबई से आते थे इंजेक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment