Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी को कैंसर, छोड़ना न पड़े इसलिए हाइजैक मैसेज लिखा:आरोपी भी कैंसर पीड़ित, धमकी के बाद एअर इंडिया फ्लाइट उड़ान नहीं भर पाई थी

    2 hours ago

    2

    0

    कोलकाता में कैंसर से जूझ रहा एक शख्स विदेश में नौकरी करने के लिए फ्लाइट में बैठा, लेकिन कुछ देर बाद उसका मन बदल गया। उसे ख्याल आया कि कैंसर से जूझ रही पत्नी को अकेला छोड़कर वह विदेश कैसे जा सकता है। इसके बाद उसने फ्लाइट के टॉयलेट में जाकर लिपस्टिक से एक नोट लिख दिया- ‘प्लेन हाईजैक होगा।’ इस धमकी के बाद अफरा-तफरी मच गई। विमान को सुरक्षित जगह ले जाया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी और फ्लाइट को 7 घंटे से ज्यादा समय तक उड़ान भरने से रोक दिया। मामला बुधवार सुबह कोलकाता एयरपोर्ट का है। आरोपी की पहचान 56 साल के पार्थ प्रतिम नंदी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने हाईजैक की झूठी धमकी देने की बात कबूल की। टॉयलेट के शीशे पर लिपिस्टक से लिखा- हाईजैक बुधवार सुबह करीब 10:20 बजे एअर इंडिया की फ्लाइट AI 2772 कोलकाता से मुंबई जाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान केबिन क्रू ने विमान के टॉयलेट के शीशे पर हाईजैक का मैसेज लिखा देखा। पुलिस के मुताबिक, यह संदेश लिपस्टिक से लिखा गया था। इसके बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को हाईजैक अलर्ट भेजा। सुरक्षा एजेंसियों ने विमान को आइसोलेशन बे में पहुंचाया और यात्रियों को नीचे उतार दिया। इसके बाद पूरे विमान की तलाशी ली गई। विमान में सवार 105 यात्रियों से भी पूछताछ की गई। आरोपी बोला- उस वक्त मेरी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी पुलिस के मुताबिक, पार्थ प्रतिम नंदी को नौकरी के सिलसिले में पहले मुंबई और फिर अफ्रीका जाना था। वह फ्लाइट में सवार भी हो चुका था, लेकिन तभी उसे अपनी कैंसर पीड़ित पत्नी का ख्याल आया। आरोपी खुद भी कैंसर से जूझ रहा है। उसे लगा कि ऐसी हालत में पत्नी को अकेला छोड़कर विदेश जाना ठीक नहीं होगा। इसके बाद उसने फ्लाइट रुकवाने का तरीका सोचा। वह विमान के टॉयलेट में गया और लिपस्टिक से हाईजैक की धमकी लिख दी। उसे उम्मीद थी कि धमकी मिलने के बाद फ्लाइट रद्द हो जाएगी और वह अपनी पत्नी के पास लौट सकेगा। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उस वक्त उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। हैंडराइटिंग जांच में आरोपी के लिखे होने की पुष्टि पुलिस ने आरोपी के पास से कई सफेद कार्ड बरामद किए हैं। इनमें से एक कार्ड पर हाईजैक की धमकी लिखी गई थी। फॉरेंसिक जांच में नोट की हैंडराइटिंग आरोपी की लिखावट से मेल खाई है। पुलिस ने कहा- कहानी दुखद है, लेकिन अपराध किया बिधाननगर सिटी पुलिस के एक अधिकारी ने कहा- आरोपी की परिस्थितियां दुखद हैं, लेकिन उनका काम कानूनी रूप से गलत था। इसके चलते कई यात्रियों को परेशानियां हुईं। इनमें कुछ पैसेंजर मरीज भी थे। ----------------------- यह खबर भी पढ़ें…. असम में ट्रेन का इंजन-डिब्बे पटरी से उतरे:50 पैसेंजर घायल; हादसे के समय का VIDEO, लोको पायलट बोले- सिग्नल रेड हैं, ब्रेक नहीं लग रहे असम के कामरूप में बुधवार सुबह करीब 6:54 बजे कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस का इंजन और 5 डिब्बे पटरी से उतर गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे में 50 पैसेंजर घायल हुए हैं। हालांकि रेलवे का कहना है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) के मुताबिक, डिगारू स्टेशन पर ट्रेन को दूसरी लाइन पर लेने के दौरान लोको पायलट स्पीड कम नहीं कर सका, इससे ट्रेन डेड एंड पर लगे बैरिकेड्स से टकरा गई। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुंबई लोकल में लड़की से छेड़छाड़, विरोध पर धक्का दिया:ट्रेन के नीचे आने से हाथ कटा, सिर में 16 टांके आए; आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    सूरत में चलती बस से 3 साल का बच्चा गिरा:मां मोबाइल पर बात करने में बिजी थी, ड्राइवर की वजह से जान बची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment