Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी के मायके जाने के बाद युवक ने लगाई फांसी:झांसी में भाई खाना देने गया तो फंदे पर लटका था, मौके पर नहीं मिला सुसाइड नोट

    4 hours ago

    1

    0

    झांसी में पत्नी के मायके जाने के 4 दिन बाद एक युवक ने सुसाइड कर लिया। वह सैलून की दुकान चलाता था। पत्नी के मायके जाने के बाद वह गुमसुम रहने लगा। अपनी दुकान पर भी ध्यान नहीं दे रहा था। रविवार को वह घर पर अकेला था। देर शाम भाई खाना देने पहुंचा तो युवक फंदे पर लटका था। यह देख घर वाले चीखने लगे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र के महावीरन राजीव नगर का है। छोटे-छोटे दो बच्चे हैं अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला मृतका का नाम शिवम सेन (37) था। वह प्रेमनगर के महावीरन राजीव नगर का रहने वाला था। उसकी शादी लगभग 7 साल पहले विनीता से हुई थी। दोनों की दो बेटी नैना (6) और सुनैना (4) हैं। शिवम अपने पुश्तैनी मकान के ऊपरी हिस्से में रहता था जबकि नीचे मां एवं भाई रहते हैं। शिवम महावीरन मोहल्ले में ही शिवम सैलून नाम से दुकान चलाता था। परिजनों ने बताया- चार दिन पहले उसके ससुर घर आए थे। वह अपने साथ पत्नी विनीता और बच्चों को लेकर चले गए थे। इसके बाद से शिवम घर पर अकेला था। छोटा भाई हिमांशु उसे खाना पहुंचाता था। दिन में ठीक था, शाम को लटका मिला हिमांशु ने बताया कि मैं रविवार दोपहर को भाई शिवम को खाना देकर गया था। देर शाम जब मैं दोबारा खाना लेकर कमरे में पहुंचा तो शिवम पंखे पर चुनरी से फंदा बनाकर लटका था। यह देखकर उसकी चीख निकल गई। चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग आ गए। पड़ोसी भी जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिया नंबर नौ चौकी प्रभारी दीपक धामा भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी घटना स्थल का जायजा लिया। थाना प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सुसाइड की वजह की पड़ताल की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रैक्टर चालक ने बोलेरो ड्राइवर को कुचला:हाथरस में ट्रैक्टर की टक्कर से बोलेरो पलटी, चालक पकड़ने दौड़े पर चढ़ाया पहिया; मौके पर मौत
    Next Article
    मेरठ में स्केटिंग प्रतियोगिता:बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राज्य प्रतियोगिता के लिए चयनित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment