Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी को पीटा, बचाने आई बहू को मार डाला:हरदोई में रेलवे कर्मचारी ने गोली मारकर हत्या की, पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा

    10 hours ago

    1

    0

    हरदोई में पत्नी को पीट रहे रेलवे कर्मचारी ने बीच बचाव करने आई छोटे भाई की पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। खाना बनाते समय उसने तमंचे से फायर झोंका। गोली महिला की कमर के पास लगी। वो खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गई। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। हत्याकांड के 24 घंटे के अंदर आरोपी रेलवे कर्मचारी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ़्तार कर लिया है। शनिवार की सुबह 5 बजे पुलिस ने उसके पैर पर गोली मारी। आरोपी के पास से एक तमंचा दो कारतूस बरामद किए गए हैं। हत्याकांड शुक्रवार शाम कछौना थाना क्षेत्र के टिकारी के मजरा प्रतापपुर की है। पहले देखिए दो तस्वीरें… अब समझिए पूरा मामला शुक्रवार शाम 7 बजे ग्राम प्रतापपुर मजरा टिकरी निवासी मंजू को उसके जेठ राजकुमार ने पीठ में गोली मार दी थी। परिजन उसे गंभीर हालत में सीएचसी कछौना ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार सुबह पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सुठेना फाटक की ओर से लखनऊ भागने की फिराक में है। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। कछौना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत टिकारी के मजरा प्रतापपुर में शुक्रवार शाम 7 बजे मंजू घर में खाना बना रही थीं, जबकि उनकी जेठानी किरन पास ही पड़ोस में बैठी थीं। इसी दौरान उनका जेठ वहां पहुंचा और पीछे से तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगते ही मंजू गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ीं। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पत्नी ने जेठानी को मारपीट से बचाया था मृतका के पति रामसेवक ने बताया कि आरोपी उनका सगा बड़ा भाई है और बालामऊ जंक्शन पर गैंगमैन के पद पर तैनात है। 9 मार्च को आरोपी रेलवे क्वार्टर में अपनी पत्नी किरन के साथ मारपीट कर रहा था। उस समय मंजू ने बीच-बचाव कर किरन को उसके चंगुल से छुड़ाया और अपने साथ प्रतापपुर स्थित घर ले आई थीं। ---------------------------- यह भी पढ़ें यूपी में दरोगा भर्ती परीक्षा, महिला अभ्यर्थियों की चूड़ियां उतरवाईं:बाली भी उतारी, ड्यूटी पर लगे पुलिसवालों के फोन भी जमा कराए यूपी में दरोगा भर्ती की परीक्षा शुरू हो गई। प्रदेश भर के परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले उम्मीदवारों की 3 लेयर में चेकिंग की गई। सिर्फ प्रवेश पत्र और आईडी के साथ ही अंदर जाने दिया गया। ड्यूटी पर लगे पुलिसवालों के फोन भी जमा करा लिए गए। CCTV से चप्पे-चप्पे की मॉनिटरिंग की गई। वाराणसी में पुरुष अभ्यर्थियों के जूते, मोजे और बेलट उतरवा लिए गए। चाकू से कलावा काटा गया। महिला कैंडिडेट्स की ज्वैलरी उतरवा दी गई। चूड़ी, बिछिया और कान की बाली निकलवाकर ही परीक्षा केंद्र में एंट्री दी गई। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नहीं संभाल सकते तो इस्तीफा दें या ट्रांसफर लें:संभल में हाईकोर्ट की डीएम-एसपी को चेतावनी, मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोक रहे थे
    Next Article
    IIT BHU में आज थिंक टॉक और कॉर्पोरेट कॉन्क्लेव:आर्मी के जवान आज युद्ध के अभ्यास बताएंगे, ह्यूमनॉइड और डॉग रोबोट का प्रजेंटेशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment