Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी के सामने पति की गोली मारकर हत्या, VIDEO:ग्रेटर नोएडा में दौड़ाकर तीन लोगों ने 3 गोलियां मारीं, 2 आरोपी अरेस्ट

    8 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े 30 साल के ई-रिक्शा एजेंसी संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीन हमलावरों ने उसे घर की गली में दौड़ाकर घर के गेट के बाहर पत्नी के सामने 3 गोलियां मारीं। जब पत्नी बचाने दौड़ी तो एक हमलावर ने उस पर तमंचा तान दिया। इसके बाद चाकू से गर्दन पर कई वार किए। जब मोहल्ले के लोग दौड़े तो आरोपी मौके से भाग गए। घरवाले घायल युवक को अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मर्डर का लाइव सीन सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना थाना ईकोटेक-1 क्षेत्र की है। पुलिस ने 2 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस तीसरे की तलाश में दबिश दे रही है। ई-रिक्शा एजेंसी संचालक हत्या के आरोप में कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। पहले 4 तस्वीरें देखिए… विस्तार से पढ़िए पूरा मामला शैंपू लेकर घर आ रहा था ई-रिक्शा एंजेंसी संचालक गांव लुक्सर निवासी नितिन ई-रिक्शा एजेंसी चलाते थे। मंगलवार सुबह नितिन शैंपू लेने दुकान पर गया था। करीब 11 बजे वह शैंपू लेकर वापस घर आ रहा था। तभी रास्ते में पहले से घात लगाए तीन हमलावरों ने उसे पीछे से पकड़ लिया। नितिन ने भागने की कोशिश की तो हमलावरों ने उसे दौड़ा लिया। नितिन को उसके घर के सामने पकड़कर सड़क पर गिरा दिया। 3 गोलियां मारीं। गोली लगते ही नितिन सड़क पर लहूलुहान होकर गिर गया। इधर गोलियों की आवाज सुनकर उसकी पत्नी श्वेता घर से बाहर आ गई। उसने बचाने की कोशिश की तो एक हमलावर ने उस पर तमंचा तान दिया। घर के सामने गिराकर मारीं गोलियां, पत्नी चीखती रही गोली मारने के बाद हमलावरों ने चाकू से नितिन की गर्दन पर कई वार किए। मोहल्ले वालों को आता देख तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घरवाले नितिन को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नितिन के रिश्तेदार ने बताया कि ई-रिक्शा संचालक के 2 बच्चे हैं। बताया कि नितिन की हत्या गांव के रहने वाले सचिन, जीते और उसके एक दोस्त ने की है। पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ लिया है। जानकारी के मुताबिक, साल 2024 में विनय ठेकेदार की हत्या हो गई थी। इसमें नितिन आरोपी था। हत्या के आरोप में जेल गया था नितिन फिर दिल्ली की एक कोर्ट में सरेंडर किया था, जहां से नितिन को जेल भेज दिया गया था। कुछ दिन पहले ही वह जमानत पर जेल से बाहर आया था। बताया जा रहा है विनय का छोटा भाई सचिन है। जिसने ये हत्या की है। एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। जानिए सीसीटीवी फुटेज में क्या है… 2.30 मिनट के सीसीटीवी में दिख रहा है कि नितिन (हल्की हरी रंग की टीशर्ट) अपने घर की ओर आता दिख रहा है। नितिन जैसे ही अपने घर वाली गली में घुसता है, वैसे ही गली के कोने में स्थित एक दुकान से तीनों हमलावर बाहर निकल कर नितिन के सिर पर एक हमलावर ने तमंचा लगा दिया। नितिन पीछे घूमा और आरोपियों को देखकर भागने लगा। भागने के दौरान एक बच्चा उससे टकरा जाता है। इस वजह से नितिन कुछ कदम भागकर ही लड़खड़ाकर अपने घर के सामने गिर जाता है। तब तक तीनों हमलावर उसे पकड़ लेते हैं। इसके बाद उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। फायरिंग की आवाज सुनकर नितिन की पत्नी श्वेता बाहर आई और चीखने लगी। नितिन को बचाने के लिए दौड़ी तो एक हमलावर ने उस पर तमंचा तान दिया। डरकर वह गेट पर खड़ी हो गई और पति को बचाने को लेकर चीखती रही। गोली मारने के बाद आरोपियों ने नितिन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। ……………….. ये खबर भी पढ़िए- मेरठ में परिवार के 6 लोग एक साथ जिंदा जले, इनमें जुड़वां बेटियों समेत 5 बच्चे; कपड़ा कारोबारी पिता नमाज पढ़ने गया था मेरठ में कपड़ा कारोबारी के परिवार के 6 लोग जिंदा जल गए। इनमें जुड़वां बेटियों समेत 5 बच्चे हैं। कारोबारी सोमवार की देर शाम नमाज पढ़ने गया था, तभी दो मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। उस वक्त घर में 2 महिलाएं और 5 बच्चे थे। सभी लपटों में फंस गए। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर AIIMS की डॉक्टर बोली- लड़कों ने मेरे हाथ मारा:मेघालय CM बोले- यह बर्दाश्त नहीं, तीनो आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    लोहिया संस्थान में ₹24.86 करोड़ से बनेगा रैन बसेरा:राज्यपाल और डिप्टी सीएम ने किया भूमि पूजन, डायग्नोस्टिक सेवाओं का भी उद्घाटन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment