Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लोहिया संस्थान में ₹24.86 करोड़ से बनेगा रैन बसेरा:राज्यपाल और डिप्टी सीएम ने किया भूमि पूजन, डायग्नोस्टिक सेवाओं का भी उद्घाटन

    7 hours ago

    1

    0

    डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के शहीद पथ स्थित राम प्रकाश गुप्ता मेमोरियल मातृ एवं शिशु रेफरल चिकित्सालय में रोगियों और उनके परिजनों को ठहरने के लिए अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। रोगियों और परिजनों के लिए परिसर में रैन बसेरा भवन बनेगा। मंगलवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने रैन बसेरा का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। साथ ही डायग्नोस्टिक सेवाओं का भी उदघाटन हुआ। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में लगातार स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो रही हैं। रोगियों को उनके घर के निकट इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए नए अस्पताल व मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के राम प्रकाश गुप्ता मेमोरियल मातृ एवं शिशु रेफरल चिकित्सालय में रोगियों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में रोगियों को उच्च कोटि का इलाज मिल सके, इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। अभी तक रेफरल चिकित्सालय के रोगियों को सीटी स्कैन, एमआरआई, एक्स-रे एवं अल्ट्रासाउंड जैसी आवश्यक जांचों के लिए अन्य परिसर अथवा दूरस्थ स्थानों पर जाना पड़ता था। जिससे इलाज में विलम्ब होता था। डायग्नोस्टिक सुविधाओं को मातृ शिशु चिकित्सालय में बढ़ाया जाएगा ताकि एक ही स्थान पर रोगियों को इलाज के साथ जांच की सुविधा भी मिल सके। ये सुविधाओं से भी लैस होगा लोहिया संस्थान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि 24.86 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले पीआरए भवन का भूमि पूजन राज्यपाल ने किया। लगभग 510 बेड क्षमता वाले इस पीआरए - रैन बसेरा भवन का निर्माण होगा। इससे दूर-दराज से आने वाले रोगियों के परिजनों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सम्मानजनक ठहराव की सुविधा प्राप्त होगी। इसमें कुल 45 कमरों में 90 बेड की व्यवस्था होगी। साथ ही डॉरमेटरी में 420 बेड की उपलब्धता होगी। रसोई, डायनिंग हॉल, लॉन्ड्री, 2 लिफ्ट, भोजन व्यवस्था, लिफ्ट तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का समुचित प्रावधान किया गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि शहीद पथ स्थित कैंपस में 1000 बेड के ब्रॉड स्पेशिलिटी सेवाओं का अस्पताल स्वीकृत हो गया है। यहां 100 शैय्या के क्रिटिकल केयर ब्लॉक हास्पिटल का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। साथ ही 888 कमरों का ब्वायज और गर्ल्स हॉस्टल का कार्य भी प्रगति में है। स्पोर्टस कॉप्लेक्स, नर्सिंग कॉलेज का काम चल रहा हैं। कार्यक्रम में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, निदेशक, डॉ. राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान प्रो. सीएम सिंह, सीएमएस, मातृ एवं शिशु रेफरल सेंटर डॉ. श्रीकेश, सीएमएस डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान डॉ. विक्रम सिंह, डॉ. सुब्रत, डॉ. भुवन चंद्र, डॉ. प्रद्युमन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी के सामने पति की गोली मारकर हत्या, VIDEO:ग्रेटर नोएडा में दौड़ाकर तीन लोगों ने 3 गोलियां मारीं, 2 आरोपी अरेस्ट
    Next Article
    छात्र को 33 बेल्टें मारी, 12 थप्पड़ जड़े, VIDEO:कानपुर में कांस्टेबल के बेटे समेत 6 लड़कों ने 1 घंटे तक पीटा, बोले- चेहरे पर मांस नहीं बचेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment