Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी को थप्पड़ मारा तो प्रेमी ने रेत दिया गला:सुलतानपुर में महाशिवरात्रि के मेले में हुआ झगड़ा, 13 साल पहले की थी लव मैरिज

    9 hours ago

    1

    0

    सुलतानपुर में महाशिवरात्रि के मेले में पड़ा एक थप्पड़ खूनी साजिश में बदल गया। जनवारी नाथ धाम में लगे महाशिवरात्रि मेले में पति अमित ने पत्नी को थप्पड़ मार दिया था। इसी बात से नाराज होकर प्रेमी ने पति की हत्या कर दी। यह पूरा मामला लंभुआ के मदनपुर पनियर(सरैया) गांव का है। अमित और शिल्पी की 13 साल पहले लव मैरिज हुई थी। आरोपी युवक पहले अमित का दोस्त था और घर आना-जाना था। इसी दौरान आरोपी और पत्नी के बीच में नजदीकियां बढ़ गई। वारदात के बाद सोमवार तड़के करीब 5 बजे पत्नी शिल्पी सिंह अपने तीनों बच्चों को लेकर घर से फरार हो गई, जबकि आरोपी प्रेमी भी मौके से भाग निकला। पहले देखिए दो तस्वीरें… पढ़िए पूरा मामला… लंभुआ के मदनपुर पनियर(सरैया) के अमित सिंह ट्रक चलाते थे और उसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके भाई अजीत सिंह और मां मुंबई में रहते हैं। गांव में अमित की पत्नी शिल्पी अपने तीन बच्चों-शिवा (12), महक (9) और यश (9)-के साथ रहती थी। महाशिवरात्रि के अवसर पर अमित घर आए थे। रविवार को महाशिवरात्रि के पर्व पर पूरा परिवार घर से 5 किमी दूर जनवारी नाथ धाम में दर्शन के लिए गए थे। इस दौरान पत्नी शिल्पी सिंह, पति अमित, 3 बच्चे और साली आरती मौजूद थे। पहले सबने मंदिर में दर्शन किया फिर मेला घूमने लगे। इस मेले में पत्नी का प्रेमी दीपक भी आया था। आरती ने बताया कि मेले में किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में अमित ने शिल्पी को एक थप्पड़ मार दिया। यह पूरा मामला प्रेमी दीपक ने देख लिया। रविवार शाम को सब घर लौटे। वहीं, आरती अपने घर चली गई। रात में सबने साथ में खाना खाया और सो गए। सुबह करीब 5 बजे पत्नी शिल्पी अपने बच्चों के साथ मायके चली गई। इससे मायके वाले हैरान रह गए। फिर उसने बहन आरती को बताया कि प्रेमी दीपक रात में घर आया था। उसने सोमवार करीब 5 बजे पति अमित की चाकू से हत्या कर दी। वो थप्पड़ वाली बात से आहत हो गया था। पत्नी ने फिर अपने देवर अजित सिंह को फोन कर पूरी बात बताई, जो मुंबई में रहता है। देवर अजीत सिंह ने ग्रामीणों और पुलिस को हत्या की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पति और प्रेमी में एक साल पहले हुई थी दोस्ती अमित की शादी करीब 13 वर्ष पूर्व शिल्पी से हुई थी, जो लव मैरिज थी। अमित सिंह और प्रेमी दीपक सिंह मुंबई में ट्रक चलाते थे। आरोपी दीपक थाना कोतवाली देहात के कामतागंज का रहने वाला था। दोस्ती के चक्कर में प्रेमी का घर पर आना-जाना लगा रहता था। इसी बीच पत्नी से बातचीत बढ़ गई। पति को 6 महीने पहले अवैध संबंध की जानकारी हुई थी। तब दोनों के बीच सुलह-समझौता हो गया था। पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर चारू निगम ने बताया अमित सिंह की आरोपी दीपक सिंह ने हत्या कर दी है। इसमें शामिल पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रेमी की तलाश जारी है। ----------------------------- ये पढ़ें - 'क्रिकेटर का 15 साल का रिश्ता जाति के चलते टूटा':भाई बोला- लड़की के घरवाले धमकाते थे; नोएडा में प्रेमिका की हत्या करके जान दी थी सुमित से रेखा शादी नहीं करना चाहती थी। करीब 1 साल पहले दोनों अलग हो गए थे। रेखा ने इस बारे में घरवालों को भी बता दिया था। इसके बावजूद सुमित उसे बार-बार फोन करता था। परेशान होकर रेखा ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया था। यह कहना है नोएडा की रेखा के पिता देव चंद्र कांत का, जिनकी बेटी की लाश कार में प्रेमी के साथ मिली थी। उन्होंने कहा- 13 फरवरी को रेखा ने अपनी मां को फोन पर बताया था कि वह 15 मिनट में घर पहुंच रही है और उसके लिए खाना ना बनाना। लेकिन वह घर नहीं लौटी। अगले दिन दोपहर में उसकी डेड बॉडी मिली। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ के युवक की बाराबंकी में मौत:ई-रिक्शा से लोधेश्वर महादेव जा रहा था, दोस्तों को मामूली चोट आई
    Next Article
    लखनऊ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:डॉग और बम स्क्वॉड पहुंची, सघन चेकिंग जारी; हर आने-जाने वालों की हो रही जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment