Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी के उकसाने पर पिता की चाकू मारकर हत्या:बलिया में बचाने आए दो भाई को भी किया घायल, बेटा-बहू गिरफ्तार

    8 hours ago

    1

    0

    बलिया पुलिस ने पिता की हत्या और दो भाइयों को घायल करने के आरोप में बेटे और उसकी पत्नी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में हुई थी। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। मृतक की पहचान लालजी यादव के रूप में हुई है, जिनकी चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके दो बेटे, राकेश यादव और गोविंद यादव, बीच-बचाव करने के दौरान घायल हो गए थे। लालजी यादव को सीएचसी सोनबरसा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायल भाइयों को जिला चिकित्सालय बलिया रेफर किया गया है। पहले देखें, 5 तस्वीरें… पुलिस के अनुसार, लालजी यादव की पत्नी चिंता देवी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके बेटे मुकेश यादव ने अपनी पत्नी पुष्पा देवी के उकसाने पर पारिवारिक कलह के चलते अपने पिता पर चाकू से हमला किया था। जब राकेश और गोविंद ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की, तो मुकेश ने उन पर भी हमला कर दिया। चिंता देवी की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। शनिवार को दोकटी थाना पुलिस टीम ने उप निरीक्षक आशुतोष मध्देशिया के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। टीम ने आरोपी मुकेश यादव और उसकी पत्नी पुष्पा देवी को सोनिया मोड़ से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त मुकेश यादव पुत्र लालजी यादव और अभियुक्ता पुष्पा देवी पत्नी मुकेश यादव, दोनों भगवानपुर, थाना दोकटी, बलिया के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को संबंधित धाराओं के तहत न्यायालय में पेश कर दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    7 दिन वेंटिलेटर पर जंग के बाद मासूम की मौत:मजदूर पिता की पूरी कमाई भी नहीं बचा सकी 7 साल के बेटे की जान
    Next Article
    शामली में शराब नष्ट करते समय लगी आग:धमाके से 2 पुलिसकर्मियों समेत 4 लोग झुलसे, एक गंभीर हालत में दिल्ली रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment