Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी काली थी…इसलिए गला घोंटकर मार डाला:झांसी में पति ने मरने के बाद करंट भी लगाया, 3 साल पहले शादी हुई थी

    7 hours ago

    1

    0

    झांसी में बुधवार को एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसकी 3 साल पहले शादी हुई थी। मृतका के भाई ने कहा- मेरी बहन पूजा का रंग काला होने की वजह से पति ताने मारता था और दूसरी शादी करने की बात कहता था। अब पति ने ही गला घोंटकर मेरी बहन की हत्या कर दी और फिर उसके हाथ में करंट भी लगाया। मायके वालों को करंट से मौत होने की सूचना दी गई। तब हम लोग आए तो शव बाहर रखा था। देखा तो रस्सी से गला घोंटने के दो निशान बने थे। चेहरे पर चोट थी और हाथ पर करंट का निशान बना था। शाम को दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। जिसमें गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। पूरा मामला रक्सा थाना क्षेत्र के पलींदा गांव का है। अब जानिए पूरा मामला… 3 साल पहले शादी हुई थी दतिया के अंडोरा गांव निवासी सुनील बघेल ने बताया- पूजा (23) हमारी इकलौती बहन थी। उसकी शादी 22 अप्रैल 2022 को पलींदा गांव निवासी धीरज पाल से की थी। धीरज पाल किसानी करता है। उनकी 2 साल की एक बेटी है। शादी के बाद से ही बहन को प्रताड़ित किया जाना लगा। पति बहन से कहता था तुम काली है, मैं दूसरी लड़की से शादी करुंगा। ससुराल वाले 5 लाख रुपए और कार की डिमांड करने लगे। बहन हम लोगों को बताती थी। दो बार रिश्तेदारों को लेकर बहन के ससुराल पलींदा गए। तब उन्होंने गलती मानी और आगे से परेशान न करने का वादा किया। लेकिन कुछ दिन बाद दोबारा से परेशान करने लगे। 3 दिन पहले भी बहन ने बताया था कि ये लोग मारपीट कर रहे हैं। करंट की सूचना मिली तो आए भाई ने आगे बताया- बुधवार सुबह लगभग 4:30 बजे फोन आया कि करंट लगने से पूजा की मौत हो गई। तब हम लोग मौके पर पहुंच गए। वहां पर पूजा का शव घर के बाहर रखा था। घरवाले भी आसपास मौजूद थे। जब शव को देखा तो गले में रस्सी से गला घोंटने के निशान बने थे। सिर पर 3 से 4 चोट थी। इसके अलावा बाएं हाथ पर करंट का निशान बना था। मेरी बहन की गला घोंटकर हत्या की गई है। हादसा दिखाने के लिए उसे करंट लगाया गया है। पोस्टमॉर्टम में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि शादी को 3 साल हुए थे, इसलिए मजिस्ट्रेट ने पंचनामा भरा। इसके बाद दो डॉक्टरों ने पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार- गला घोंटकर पूजा की हत्या की गई है। गले पर रस्सी जैसे दो गोल निशान बने हुए हैं। इसके अलावा चेहरे पर चोटें भी हैं और हाथ पर जलने का निशान हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया- मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। मृतक के गले पर चोट के निशान है। परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहालत पति फरार है। -------------------- ये खबर भी पढ़ें 100 फीट ऊंचे टावर से गिरकर युवक की मौत, VIDEO:कन्नौज में बोला- मेरी शादी करा दो, नहीं तो कूद जाऊंगा; प्रेमिका से करना चाहता था शादी कन्नौज में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर से नीचे गिरने से युवक की मौत हो गई। प्रेमिका से शादी कराने की जिद में वह टावर पर चढ़ा था। टावर पर चढ़ने के बाद प्रेमिका नाम लेकर चिल्लाने लगा कि मेरी शादी करा दो, नहीं तो कूद जाऊंगा और मर जाऊंगा। वह करीब 2 घंटे तक टावर पर बैठा रहा। टावर पर चढ़े युवक को लोग समझा ही रहे थे कि अचानक उसका बैलेंस बिगड़ गया। वह खुद को संभाल नहीं पाया और नीचे जमीन पर आ गया। आनन फानन में लोग उसे अस्पताल लेकर भागे। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    वृंदावन के होटल में भीषण आग, 40 लोग अंदर फंसे:उद्घाटन के दिन हादसा, क्रेन से लटकाकर लोगों को निकाला गया
    Next Article
    लखनऊ के मेडिकल संस्थानों को मिले 5 हजार करोड़:KGMU को 1938-कैंसर संस्थान को 326 करोड़, आधुनिक मशीनें-सुविधाएं बढ़ेंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment