Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी मायके से नहीं लौटी, युवक ने सुसाइड किया:चित्रकूट में फांसी लगाकर दी जान, 8 महीने पहले हुई थी शादी

    19 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र में एक 24 वर्षीय युवक ने पत्नी के मायके से वापस न आने से आहत होकर आत्महत्या कर ली। युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, वहीं मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, रैपुरा थाना क्षेत्र के इटहा देवीपुर गांव निवासी राममोहन (24) की शादी करीब आठ महीने पहले मऊ थाना क्षेत्र के खंडेहा गांव की एक युवती से हुई थी। होली के त्योहार के अवसर पर राममोहन अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल गया था। हालांकि, ससुराल पक्ष ने किसी कारणवश उसकी पत्नी को उसके साथ भेजने से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि इस बात को लेकर राममोहन की ससुराल पक्ष से कहासुनी भी हुई थी। इसके बाद वह निराश होकर अपने घर लौट आया। घर पहुंचने पर उसने अपनी भाभी को ससुराल में हुई पूरी घटना बताई और काफी देर तक रोता रहा। भाभी ने उसे समझाने की कोशिश की और कहा कि कुछ दिन बाद पत्नी खुद ही आ जाएगी, लेकिन राममोहन इस सदमे को सहन नहीं कर सका। जब घर के अन्य सदस्य अपने काम में व्यस्त थे, उसी दौरान राममोहन ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद परिजनों की नजर पड़ी तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मदद से शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया। मृतक राममोहन तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी अचानक मौत से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा जिला महिला अस्पताल में महिला सशक्तिकरण पर गोष्ठी:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को किया गया जागरूक
    Next Article
    अपना दल (एस) पंचायत चुनाव में हर सीट पर लड़ेगा:प्रदेश सचिव ने फतेहपुर की मासिक बैठक में की घोषणा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment