Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अपना दल (एस) पंचायत चुनाव में हर सीट पर लड़ेगा:प्रदेश सचिव ने फतेहपुर की मासिक बैठक में की घोषणा

    19 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में अपना दल (एस) ने आगामी पंचायत चुनाव में जिले की हर सीट पर अपने प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है। यह घोषणा पार्टी के प्रदेश सचिव (युवा मंच) अजीत सिंह चांसलर ने पटेल नगर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित मासिक बैठक के दौरान की। अजीत सिंह चांसलर ने बताया कि इस कदम का उद्देश्य जिला पंचायत में पार्टी के सदस्यों की संख्या बढ़ाना है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए भी संगठन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का काम कर रही है। यह मासिक बैठक जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसका संचालन जिला महासचिव अरुण पटेल ने किया। बैठक का मुख्य एजेंडा पिछली कार्यवाही की समीक्षा, सक्रिय सदस्यता अभियान पर विशेष चर्चा, पंचायत चुनाव की समीक्षा, सभी विधानसभा अध्यक्षों और जोन अध्यक्षों की समीक्षा तथा सक्रिय सदस्यता के विस्तार पर विचार-विमर्श करना था। बैठक में शैलेन्द्र पटेल, बीरेंद्र सिंह पटेल, ब्रजेश पाल, डॉ. एन.आर. शर्मा, सर्वेश कुमार, प्रभात कुमार, शिवशरण निषाद, कांति कुशवाहा, आशु सिंह, रवेंद्र प्रताप सिंह, राजू पटेल, पदम सिंह पटेल, सुनील कुमार, हरिश्चंद्र पटेल, बिनोद कुशवाहा, हिमांशु पटेल, योगेंद्र सिंह राणा, आलोक पांडेय, मो. उस्मान, दीपू पटेल, रवी साहू, विजय पाल सिंह, डॉ. रामबाबू पटेल, सीता देवी और सुशीला सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी मायके से नहीं लौटी, युवक ने सुसाइड किया:चित्रकूट में फांसी लगाकर दी जान, 8 महीने पहले हुई थी शादी
    Next Article
    शादी में होटल के कमरे से 10 लाख रुपये गायब:बाराबंकी में दो कर्मचारियों पर चोरी का मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment