Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी ने पति को सांप से डसवाया:मेरठ में सुबह लाश लेकर हॉस्पिटल भागी, दूध में नींद की गोलियां दी थी, दोनों ने लव मैरिज की थी

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ में स्कूल संचालक की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को सांप से डसवाकर मरवा दिया। वजह यह है कि पत्नी स्कूल के वैन ड्राइवर से प्यार करती थी। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन पति बीच में रोड़ा बन रहा था। इसलिए दोनों ने सपेरों से 5 लाख रुपए में जहरीले सांप से हत्या की डील तय की। गुरुवार रात पत्नी ने पति अतुल कुमार (32) को दूध में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दीं। अतुल के सोने के बाद प्रेमी सपेरों के साथ घर पहुंचा और कमरे में जहरीला सांप छोड़ दिया। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे पत्नी कमरे में पहुंची और चीखने लगी। उसने परिजनों से कहा कि अतुल को सांप ने डस लिया है। कमरे में सांप मौजूद था और अतुल के पैर पर डसने के निशान भी थे, इसलिए सभी ने इसे हादसा माना। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामला तब पलटा, जब पूछताछ में पत्नी दामिनी (30) ने बताया कि वह रात करीब 2 बजे ही कमरे से बाहर चली गई थी। उसके बयान पर परिजनों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने दामिनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कॉल डिटेल खंगालने पर वैन ड्राइवर तुषार से उसकी लगातार बातचीत सामने आई। तुषार को पकड़ा गया तो उसने पूरी साजिश कबूल कर ली। उसने बताया कि अतुल उनके रिश्ते में सबसे बड़ी बाधा था। अतुल ने 20 लाख रुपए का बीमा भी कराया था। हत्या के बाद बीमा की रकम लेकर दोनों नई जिंदगी शुरू करना चाहते थे। मामला हस्तिनापुर थाना क्षेत्र का है। 7 साल पहले लव मैरिज की, फिर परिवार से अलग रहने लगे अतुल कुमार बहसूमा थाना क्षेत्र के भंडोरा गांव के रहने वाले थे। वह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। पिता अजब सिंह (72) खेती-किसानी करते हैं, जबकि मां संतोष देवी (69) गृहिणी हैं। बड़े भाई कुलदीप सेना से रिटायर हैं और पत्नी-बच्चों के साथ बहसूमा में रहते हैं। दूसरे भाई मनदीप ने चार साल पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। करीब सात साल पहले अतुल ने परिवार के खिलाफ जाकर दामिनी से लव मैरिज की थी। पहले वह एक कंप्यूटर कंपनी में प्राइवेट नौकरी करते थे। चार साल पहले नौकरी छोड़कर उन्होंने कृष्ण किड्स प्ले स्कूल खोला, जिसे वह पत्नी के साथ मिलकर चलाते थे। स्कूल में नर्सरी से कक्षा 5 तक की पढ़ाई होती है और करीब 150 बच्चे पढ़ते हैं। अतुल के पिता अजब सिंह ने बताया कि दामिनी की परिवार से नहीं बनती थी। उसने कहा था कि किसी पुरोहित ने चार साल तक परिवार से अलग रहने की सलाह दी है। इसके बाद अतुल हस्तिनापुर में किराए के मकान में पत्नी दामिनी (30) और 6 साल के बेटे के साथ रहने लगे। सांप से डसवाने से पहले कार से टक्कर भी मरवाई थी पुलिस के मुताबिक, दो साल पहले तुषार ने अतुल के स्कूल में वैन ड्राइवर की नौकरी शुरू की। इसी दौरान उसकी दामिनी से नजदीकियां बढ़ गईं और दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। दोनों शादी करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने अतुल को रास्ते से हटाने और 20 लाख रुपए की बीमा राशि हासिल करने की साजिश रची। योजना थी कि हत्या के बाद तुषार अपनी पत्नी को तलाक देगा और दोनों नई जिंदगी शुरू करेंगे। जांच में पता चला कि दामिनी पिछले एक साल से पति की हत्या की साजिश रच रही थी। कुछ दिन पहले अतुल को एक अर्टिगा कार से टक्कर भी मारी गई थी, लेकिन दामिनी ने उस मामले में मुकदमा दर्ज कराने से मना कर दिया। पुलिस के अनुसार, वह लंबे समय से अतुल के खाने में नशीली गोलियां भी मिला रही थी। अतुल को इस बात का शक हो गया था। उन्होंने अपनी मां से भी इसकी शिकायत की थी। इसी वजह से उनकी तबीयत कई बार बिगड़ी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। साजिशें नाकाम हुईं तो सांप से डसवाया पुलिस के मुताबिक, पहले की कोशिशें नाकाम होने पर दामिनी और तुषार ने सांप से डसवाकर हत्या की साजिश रची। तुषार दामिनी को अपने सपेरे दोस्त सोनू और उदय के पास ले गया। दोनों सपेरों से 5 लाख रुपए में डील तय हुई। गुरुवार को दामिनी और तुषार ने बाजार से नींद की गोलियां खरीदीं और अतुल के खाने में मिला दीं। रात में अतुल के सोने के बाद तुषार ने सोनू और उदय को बुलाया। आरोप है कि उन्होंने जहरीले सांप से अतुल को डसवाया और सांप को कमरे में छोड़कर चले गए। शुक्रवार सुबह अतुल मृत मिले। दामिनी ने परिजनों से कहा कि गर्मी के कारण वह बेटे के साथ दूसरे कमरे में सो गई थी। सुबह चाय लेकर कमरे में पहुंची तो अतुल अचेत पड़े मिले। प्रेमी के मोबाइल में मिली सांप की फोटो, सख्ती पर कबूला जुर्म एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआत से ही दामिनी सांप के काटने से मौत होने की बात कह रही थी। हालांकि, सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ में उसके और स्कूल के वैन ड्राइवर तुषार पायला के प्रेम-प्रसंग का पता चला। तुषार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसके मोबाइल में डिब्बे में बंद सांप की फोटो मिली, जो घटनास्थल पर मिले सांप से मेल खाती थी। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने दो सपेरों की मदद से सांप खरीदकर हत्या की साजिश रचने की बात कबूल कर ली। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें लड़की से पूछा- शादी करोगी, मना करते ही गोली मारी:चिल्लाते हुए भागा- किसी और की नहीं होने दूंगा; मेरठ में बीच सड़क वारदात मेरठ में सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में बीच सड़क 24 साल की लड़की को गोली मार दी। गुरुवार रात 11 बजे आरोपी ने सहेली के साथ लड़की को रोका। उससे पूछा- मुझसे शादी कर लो। लड़की ने मना किया तो बंदूक निकाल ली। फायर कर दिया। पढ़ें पूरी खबर… ---------------
    Click here to Read more
    Prev Article
    'मगरमच्छ भतीजे को निगल गया, मैं बेबस खड़ा देखता रहा':बहराइच में चाचा बोले- लोथड़े बटोरकर लाया; बहनें खून से सने चादर से लिपटकर रोईं
    Next Article
    हाईकोर्ट में अपहरण मामले की सुनवाई में लगे 24 साल:तारीख पे तारीख आती रही और आरोपी ने पीड़िता से शादी कर ली, 3 बच्चे भी हुए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment