Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने लगाई फांसी:लखनऊ में कमरे में लटकता मिला शव, घरेलू कलह से परेशान था

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के कैंट थाना क्षेत्र में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका देर रात पत्नी से झगड़ा हुआ था। गुस्से में युवक कमरे में चला गया। सुबह जब पत्नी बुलाने गई तब फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। सर्वेंट क्वार्टर के थिमैया मार्ग कैंट निवासी पप्पू ठाकुर (32) ट्रांसपोर्ट नगर में प्राइवेट काम करता था। उसके साले आदित्य ने बताया पप्पू का अक्सर बहन अंजली से विवाद होता था। सोमवार को दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया और अंदर से कुंडी लगा ली। सुबह बहन बुलाने गई तो दरवाजा नहीं खुला। इस पर उसने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोग दरवाजा तोड़कर अंदर गए, तो पप्पू साड़ी के फंदे के सहारे पंखे से लटका मिला। आनन-फानन में उसे उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पप्पू के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। मामले में इंस्पेक्टर कैंट का कहना है परिवार की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नवरात्रि में मांस-मदिरा दुकानों को बंद कराने की मांग:गोरखपुर में हिन्दू महासभा ने दिया ज्ञापन, बोले- खुले में बिक्री से लोगों को होती है असहजता
    Next Article
    लखनऊ में एसटीएफ और महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त कार्रवाई:दो अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 5 साल से कर रहे थे तस्करी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment