Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी से संबंधों के शक में युवक पर एसिड अटैक:कानपुर में लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा, पुलिस के हवाले किया

    6 hours ago

    1

    0

    कानपुर में पत्नी से अवैध संबंध के शक में पति ने एक युवक के चेहरे पर एसिड फेंक दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर पीट दिया। फिर पुलिस को मामले की सूचना दी। घायल का कहना है कि आलीशान मकान और कारोबार का झांसा देकर आरोपी ने शादी की थी। जिसके कारण उसका कई सालों से अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। आरोपी को शक है कि मेरा उसकी पत्नी के साथ संबंध है। इसी शक के चलते उसने यह हमला किया। पूरी मामला फीलखाना थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… घर बाहर था, आरोपी ने एसिट अटैक किया फीलखाना थाना क्षेत्र के पटकापुर के रहने वाले शाहिद (38) चप्पल कारखाने में काम करता है। शाहिद बुधवार शाम करीब 4 बजे अपने घर के पास मौजूद था, तभी जाजमऊ, अंबेडकर नगर का रहने वाला गुलफाम वहां पहुंचा और उससे विवाद करने लगा। आरोप है कि विवाद के दौरान ही गुलफाम ने शाहिद के चेहरे पर एसिड फेंक दिया। शाहिद की चीख-पुकार सुनकर परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें देख आरोपी भागने लगा। लोगों ने आरोपी गुलफाम को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद फीलखाना पुलिस को सूचना दी गई। पहले भी उसके साथ मारपीट कर चुका सूचना पर डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता और फीलखाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और गंभीर रूप से झुलसे शाहिद को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल शाहिद ने बताया- गुलफाम पहले भी उसके साथ मारपीट कर चुका है। उसने बताया कि गुलफाम को शक था कि मेरा उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं। इसी शक के चलते उसने यह हमला किया। कई सालों से अपनी पत्नी से विवाद चल रहा शाहिद ने बताया- गुलफाम ने आलीशान मकान और कारोबार का झांसा देकर आरोपी ने शादी की थी। जिसके कारण उसका कई सालों से अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। गुलफाम के रिश्तेदार ने तकरीबन 4 महीने पहले उसे जाजमऊ में किराया पर मकान दिलाया था, जिसके बाद से गुलफाम को शक था कि उसकी पत्नी से उसके अवैध संबंध है। मामले में डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी घर में आग:एक महिला झुलसी, सारा सामना जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने 1 घंटे बाद पाया काबू
    Next Article
    'DM-SSP की लापरवाही से HPCL अधिकारियों की हत्या':सपा सांसद बोले- विधायक और उनके सजातीय गुंडों ने कराया मर्डर, CBI जांच होनी चाहिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment