Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला कांस्टेबल ने पूर्व पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR:आरोप - तलाक के बावजूद कर रहा है परेशान, सोशल मीडिया पर कर रहा भद्दे कमेंट

    15 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थाने पर तैनात महिला कांस्टेबल ने अपने पूर्व पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। महिला कांस्टेबल का आरोप है कि शादी के बाद जब बच्चा हुआ तो पति ने उसे अनाथालय में रखने को कहा। इससे नाराज होकर मायके आयी और फिर दो साल बाद वो आया और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की जिसपर तलाक ले लिया। अब वह सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर भद्दे कमेंट और गंदी पोस्ट कर रहा है। फिलहाल इस संबंध में महिला कांस्टेबल की तहरीर पर लालपुर-पांडेयपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। आजमगढ़ के राजबहादुर से हुई थी शादी लालपुर-पांडेयपुर में तैनात महिला कांस्टेबल ने एडीसीपी वरुणा नीतू कादयान को शिकायती पत्र देते हुए बताया - मेरी शादी साल 2018 में आजमगढ़ के राजबहादुर से हुई थी। 2020 में मुझे एक लड़का हुआ। उसके बाद राजबहादुर मुझसे झगड़ा करने लगा। बार-बार बच्चे को अनाथालय में रखने की बात कहने लगा। इसपर हम रोज झगड़ने लगे। ऐसे में मैंने ससुराल छोड़ दिया और मायके में आ कर रहने लगी। उसी दौरान कोरोना आ गया। साल 2023 में शारीरक संबंध बनाने की किया कोशिश कांस्टेबल ने बताया - मै ससुराल दोबारा नहीं गयी। लेकिन साल 2023 में जब मै वाराणसी के जंसा थाने में तैनात थी। उस समय राजबहादुर मेरे घर आया और दो दिन मेरे साथ रहा। उस दौरान मुझसे शारीरिक संबंध बनाने की जबरदस्ती की मैंने मना किया तो मेरा हाथ ब्लेड से काट दिया। इसपर मैंने जंसा थाने पर फोन किया जहां से दरोगा दिनेश त्रिपाठी और एक महिला कांस्टेबल मौके पर पहुंचे और हम दोनों को थाने लाए। सुबह तक मेरे पति को थाने पर बैठाये रखा गया। दोनों के परिजन सुबह ठाणे आये सुलह हुई। उसके बाद से मैंने उससे बातचीत भी बंद कर दी। 2026 में हुआ तलाक कांस्टेबल ने बताया - इसके बाद साल 2025 में मैंने मऊ कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी। जिसपर कोर्ट ने जनवरी 2026 में तलाक की अर्जी स्वीकार कर ली और हमारा तलाक हो गया। इसके बाद अब राजबहादुर सोशल मीडिया पर लगातार मुझे लेकर अनर्गल पोस्ट कर रहा है और भद्दे कमेंट कर रहा है। ऐसे में लालपुर-पांडेयपुर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने दर्ज की एफआईआर महिला कांस्टेबल द्वारा एडीसीपी को दिए गए लेटर के अनुसार लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया - महिला कांस्टेबल के प्रार्थना पत्र के आधार पर आजमगढ़ निवासी उसके पूर्व पति राजबहादुर पर बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(2) और 356(2) में मुकदमा दर्ज कर आजमगढ़ एक टीम भेजी गयी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी से दुर्व्यवहार पर बेटे ने की पिता की हत्या:बलिया में बीच-बचाव करने आए भाइयों को भी किया घायल, आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    महाशिवरात्रि पर DIG सहारनपुर ने किया फ्लैग मार्च:मुजफ्फरनगर में कावड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment