Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी वापस दिलाने के नाम पर ली रिश्वत:पति ने दी आत्महत्या की धमकी, बोला- कुछ हुआ तो पुलिस होगी जिम्मेदार

    1 hour ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र में एक युवक ने दरोगा पर पत्नी को वापस दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने और फिर समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने अपनी आपबीती का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है, जिसके बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया है। शामली जिले के गढ़ी पुख्ता निवासी पीड़ित का आरोप है कि दरोगा ने उसकी पत्नी को वापस लाने के लिए उससे 10 हजार रुपये लिए थे। दरोगा ने तीन दिन के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन न तो पत्नी वापस मिली और न ही कोई ठोस पुलिस कार्रवाई हुई। पीड़ित का यह भी आरोप है कि अब उस पर मामले को निपटाने और समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी को कुछ लोग बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं और वह भोपा क्षेत्र में ही रह रही है। उसका कहना है कि पुलिस कार्रवाई करने के बजाय उसे ही परेशान कर रही है। वायरल वीडियो में पीड़ित ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला, तो वह अपने बच्चों के साथ आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर होगा। उसने यह भी कहा कि यदि उसके साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित दरोगा और नामजद लोगों की होगी। एसपी देहात महादिक अक्षय संजय ने बताया कि यह पूरा मामला मूल रूप से शामली जिले से संबंधित है। हालांकि, युवक द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच सीओ भोपा को सौंप दी गई है, और वे इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अतिक्रमण हटाते वक्त व्यापारी को आया हार्ट अटैक, मौत:लखनऊ नगर निगम ने की कार्रवाई, परिजन बोले- नोटिस दिए बिना दुकान तोड़ी
    Next Article
    कुशीनगर में बाल विवाह उन्मूलन को निकाली पथयात्रा:विधायक की अगुवाई में हजारों छात्राओं-महिलाओं ने ली शपथ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment