Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी Veena T पर लगे हवाला लेनदेन के आरोपों को CPM नेता रियाज ने बताया झूठा

    1 hour from now

    1

    0

    मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता पी. ए. मोहम्मद रियाज ने मंगलवार को उन खबरों को खारिज कर दिया जिनमें दावा किया गया कि उनकी पत्नी वीणा टी. ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने हवाला लेनदेन की बात स्वीकार की है। रियाज ने कहा कि यह उनकी छवि खराब करने की कोशिश हैं। पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की बेटी वीणा के पति रियाज ने यहां संवाददाताओं से कहा कि इस साल मई में कथित सीएमआरएल रिश्वत मामले की जांच के दौरान ईडी को मिले ‘‘नोट’’ भविष्य की व्यावसायिक योजना से संबंधित थे जिसे वीणा शुरू करने की तैयारी कर रही थीं।पूर्व राज्य मंत्री और बेपोर से मौजूदा विधायक रियाज ने ऐसी खबरों के प्रकाशित होने के समय पर भी सवाल उठाया जब माकपा की राज्य इकाई की विस्तारित समिति की बैठक समाप्त होने वाली थी। उन्होंने दावा किया कि हवाला लेनदेन के सिलसिले में उन्हें फंसाने के ईडी के पिछले प्रयास नाकाम रहने के बाद, एजेंसी अब उनके निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्यों से संबंधित बनाए गए एक समूह पर ऐसे आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ खबरों में दावा किया जा रहा है कि वीणा ने हवाला लेनदेन की बात कबूल कर ली है।यह पूरी तरह से बकवास और झूठ है। वह ‘नोट’ केवल भविष्य के उस व्यवसाय का उल्लेख करते है जिसकी वीणा योजना बना रही थीं। उन्होंने किसी भी काले धन की बात स्वीकार नहीं की है।ऐसे आरोपों का मकसद उन्हें बदनाम करना है।’’ रियाज ने कहा कि उन्हें कानूनी तौर पर सलाह दी गई है कि वह उनके खिलाफ लगे आरोपों के हर एक छोटे विवरण पर बात न करें। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, इन आरोपों से कानूनी तरीके से निपटा जाएगा।’’ उनकी यह प्रतिक्रिया उन खबरों के तुरंत बाद आई है जिनमें कहा गया कि ईडी ने केरलम के पुलिस महानिदेशक को भेजे एक पत्र में वीणा के किराए के आवास पर छापेमारी के दौरान जब्त की गई एक ‘रेड बुक’ की प्रविष्टियों का सबूत के तौर पर हवाला दिया था। खबरों के अनुसार, एजेंसी ने दावा किया कि किताब में दर्ज ‘नोट’ और धन के विवरण वीणा व उनके पति रियाज द्वारा दुबई में किए गए कथित हवाला हस्तांतरण से संबंधित थे।ईडी ने हाल ही में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रावदा ए चंद्रशेखर को एक पत्र भेजकर केरलम विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पिनराई विजयन, उनकी बेटी वीणा और रियाज तथा कुछ अन्य लोगों के खिलाफ कथित सीएमआरएल रिश्वत मामले के सिलसिले में पीएमएलए के तहत की गई जांच और तलाशी के दौरान जुटाए गए ‘‘साक्ष्यों’’ के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की थी। ईडी का आरोप है कि सीएमआरएल ने ‘आईटी परामर्श सेवाओं’ के नाम पर वीणा की कंपनी ‘एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस’ (अब बंद हो चुकी) को 2.78 करोड़ रुपये का अवैध भुगतान किया था। केंद्रीय जांच एजेंसी ने तिरुवनंतपुरम में किराए के मकान में विजयन के साथ रह रही वीणा से जुड़े परिसरों की मई में तलाशी ली थी और बाद में उनसे पूछताछ भी की थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Ram Mandir का निर्माण कार्य पूरा, अब International Ramkatha Museum पर फोकस
    Next Article
    Emmy Awards 2026 Red Carpet | Zendaya के सिल्वर Prada गाउन और Tom Holland के Dior सूट ने में लूटी महफिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment