Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पेट्रोल-डीजल, गैस की कमी की अफवाहें:हरदोई डीएम ने खारिज कीं, कहा- जिले में पर्याप्त आपूर्ति, कार्रवाई की चेतावनी

    7 hours ago

    1

    0

    जिलाधिकारी अनुनय झा ने में पेट्रोल, डीजल और गैस की कमी की सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और कहीं भी किसी प्रकार की कमी नहीं है। डीएम ने बताया कि कुछ लोग भ्रामक और गलत सूचनाएं फैलाकर अनावश्यक रूप से लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने पुष्टि की कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं, जबकि घरेलू गैस की आपूर्ति भी नियमित रूप से जारी है। प्रशासन आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार निगरानी रख रहा है। जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और घबराकर अनावश्यक रूप से पेट्रोल, डीजल या गैस का भंडारण न करें। उन्होंने कहा कि इससे कृत्रिम रूप से मांग बढ़ सकती है और व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। डीएम ने जिला पूर्ति विभाग और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों की नियमित निगरानी करें। किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर तत्काल उसका समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया है। जिलाधिकारी ने यह भी चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति या समूह जानबूझकर पेट्रोलियम पदार्थों की कमी से जुड़ी भ्रामक खबरें फैलाकर लोगों को गुमराह करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने जनता से संयम और सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीजे की छतरी में करंट से एक की मौत:कौशांबी में शादी समारोह में हादसा, दो युवकों का चल रहा इलाज
    Next Article
    भाजपा ने महिलाओं को दिया राजनीतिक आरक्षण:कमलावती सिंह बोलीं- यूपी में तय समय पर होंगे पंचायत चुनाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment