Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा ने महिलाओं को दिया राजनीतिक आरक्षण:कमलावती सिंह बोलीं- यूपी में तय समय पर होंगे पंचायत चुनाव

    5 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार के महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त कमलावती सिंह मंगलवार को घाटमपुर के परास जिला पंचायत क्षेत्र में भाजपा की पूर्व प्रत्याशी श्वेता रामजी शुक्ला के आवास पहुंचीं। उन्होंने परिवारजनों से मुलाकात की और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में कमलावती सिंह ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में बेटियां शाम होते ही घर से बाहर निकलने में डरती थीं। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चलाए गए 'मिशन शक्ति' और 'एंटी रोमियो अभियान' जैसे प्रयासों से स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। इन अभियानों ने अपराधियों के मन में डर पैदा किया है, जिससे महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की 'मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना' जन्म से लेकर शिक्षा तक बेटियों का सहयोग कर रही है। वहीं, 'मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना' के माध्यम से गरीब परिवारों की बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह संभव हो पा रहा है। इन योजनाओं के कारण छात्राओं के ड्रॉप आउट रेट में कमी आई है और मातृ व शिशु मृत्यु दर में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। कमलावती सिंह ने जोर देकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने ही महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने का काम किया है। भाजपा सरकार ने महिलाओं को आरक्षण देकर उन्हें राजनीतिक क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया है। आगामी पंचायत चुनावों पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में पंचायत चुनाव तय समय पर ही कराए जाएंगे और भाजपा पूरे प्रदेश में अपना परचम लहराएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विपक्ष के जुमलेबाजों से सतर्क रहते हुए पंचायत चुनाव में पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पेट्रोल-डीजल, गैस की कमी की अफवाहें:हरदोई डीएम ने खारिज कीं, कहा- जिले में पर्याप्त आपूर्ति, कार्रवाई की चेतावनी
    Next Article
    विंध्याचल मंदिर में महिला श्रद्धालु की चेन चोरी:बल्लीपरवा निवासी ANM ने दी शिकायत, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment