Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पेट्रोल की बोतल लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा सफाईकर्मी:सहारनपुर में 2 घंटे तक हंगामा किया, नौकरी से हटाने पर नाराज था

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर मेडिकल कॉलेज परिसर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक सफाईकर्मी वेतन न मिलने और नौकरी से हटाए जाने से नाराज होकर पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गया। युवक के इस कदम से कॉलेज प्रशासन और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान रजनीश के रूप में हुई है, जो मेडिकल कॉलेज में सफाई कर्मचारी के तौर पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले उसे काम से हटा दिया गया था और उसका बकाया वेतन भी नहीं दिया गया था। इसी से आक्रोशित होकर उसने यह कदम उठाया। युवक अपने साथ एक बोतल में पेट्रोल भी लेकर टंकी पर चढ़ गया, जिससे मौके पर स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। रुचि गुप्ता पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज के अधिकारी और प्रशासनिक कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस और अधिकारियों ने युवक से लगातार बातचीत की और उसे समझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे तक चले मान-मनौव्वल के बाद युवक नीचे उतरने के लिए तैयार हो गया। उसके सुरक्षित नीचे आने पर पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली। इसके बाद युवक को अपने साथ ले जाकर पूछताछ की गई। घटना के दौरान मेडिकल कॉलेज परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई थी। कई लोग पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड करते नजर आए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में महिला दो बच्चों समेत लापता:परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया, एसपी से की शिकायत
    Next Article
    शामली में ईंट भट्ठा मजदूरों का प्रदर्शन:मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment