Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पटियाला में बहू ने सास को पीटा,VIDEO:हाथ पकड़कर उठाया, गला दबाकर सीढ़ियों की ग्रिल पर पटका, जमीन पर गिरा मुक्के मारे

    16 hours ago

    1

    0

    पटियाला में एक बहू ने अपनी सास की बेरहमी से पिटाई कर दी। उसने बेड पर लेटी सास को दोनों हाथ पकड़कर उठाया और गर्दन से पकड़कर सीड़ियों की ग्रिल पर दे मारा। इसके बाद सास को मुक्के भी मारे। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बुजुर्ग सास को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसके गर्दन, पीठ, कूल्हों, पेट और टांगों पर चोटें लगी हैं। पीड़िता की पहचान रितु मित्तल के रूप में हुई है। वह सूलर कॉलोनी में रहने वाले सुधीर मित्तल की पत्नी हैं। उन्होंने पुलिस को इस मामले की शिकायत जरूर दी है, लेकिन उन्होंने अपनी बहू बबीता मित्तल पर फिलहाल कोई कार्रवाई करवाने से इनकार किया है। उनका कहना है कि यह उनके परिवार का मामला है। बातचीत से बात नहीं बनी तो बाद में पुलिस कार्रवाई के लिए देखेंगे। पीड़िता के बेटे ने पुलिस को यह शिकायत दी ससुर बोले- बहू हाइपर हो जाती है वहीं, बबीता के ससुर सुधीर मित्तल ने बताया है कि बेटी को दवाई देने वाली घटना तो तत्काल हुई थी। इससे पहले भी बबीता घर में कई बार ड्रामा कर चुकी है। सुधीर मित्तल का कहना है कि बबीता को कुछ बीमारी है। वह अचानक हाइपर (गुस्से में) हो जाती है। इसके बाद वह पास में कोई भी हो, उससे झगड़ने लगती है। वह कई बार अपनी सास के साथ पहले भी झगड़ चुकी है। हालांकि, मारपीट की घटना यह पहली बार हुई है। सुधीर मित्तल ने कहा कि उनका व्यापारी परिवार है। कानूनी मामलों में नहीं पड़ना चाहते। फिलहाल, बहू के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करवानी। ASI बोले- परिवार कार्रवाई नहीं करवा रहा इस मामले में डकाला चौकी के इंचार्ज ASI गुरप्रताप सिंह ने बताया कि 19 अगस्त को हमें राजिंदरा अस्पताल से सूचना मिली थी कि रितु मित्तल के घर पर लड़ाई-झगड़ा हुआ था। वह अस्पताल में दाखिल हुई हैं। ड्यूटी अफसर ने बयान दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि घरेलू झगड़ा होने के कारण बयान जांच के लिए रखा है। पीड़िता का कहना है कि उनका इलाज चल रहा है। पारिवारिक मामला होने के कारण अभी 4 से 5 दिन रुकना है। दोनों पक्षों की तरफ से एक-दूसरे पर आरोप लगाए गए हैं। अभी कार्रवाई न करवाने की बात कही है। पीड़ितों के कहने पर अभी कार्रवाई में देरी हो रही है। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… जालंधर में महिला की टॉयलेट क्लीनर पिलाकर हत्या:पति-सास ने हार्पिक पिलाया, फिर अस्पताल में छोड़कर भागे; अवैध संबंधों का विरोध किया था जालंधर में अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति व सास ने महिला को जबरन टॉयलेट साफ करने वाला हार्पिक पिला दिया। जिसके बाद महिला की हालत गंभीर हो गई। उसे फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जान बचाने के लिए उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाब CM की पत्नी बोलीं- मैं घबराती नहीं:₹5 करोड़ रिश्वत केस पर कहा- आरोप साबित करें; रिटायर्ड जज को मानहानि नोटिस भेज चुकीं
    Next Article
    पंजाब कांग्रेस में कलह, सांसद बोले- चन्नी जैसा CM चाहिए:चरणजीत SC, मैं जट्‌टसिख, आशू ब्राह्मण; ये एक्सपीरियंस-सोशल इंजीनियरिंग का बैलेंस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment