Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पटियाला में निहंगों ने महिला को पीटा, VIDEO:बालों से घसीटकर बाहर लाए, सामान बाहर फेंका; घर का कब्जा दिलाने आए थे

    17 hours ago

    1

    0

    पटियाला में निहंगों ने एक महिला की सरेआम पिटाई की। निहंग महिला को बालों से घसीटकर अंदर से गली में लाए और फिर उसके साथ मारपीट की। महिला निहंगों के साथ लड़ती रही। निहंग महिला को जिस डंडे से पीट रहे थे उसने वो डंडा पकड़ दिया। महिला इतनी दिलेरी से लड़ी कि तीन चार निहंग मिलकर भी उससे डंडा नहीं छुड़ा पाए। निहंग सिंह घर में घुसे और उन्होंने परिवार के अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की। उनका कुछ सामान बाहर निकाल दिया। निहंग उनकी अलमारी लेकर गली में आए और उसको लेकर विवाद और बढ़ गया। यह सारी घटना आसपास के लोगों ने मोबाइल में कैद की और साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर आई और निहंगों को वहां से लौटाया। घटना पटियाला के सनौर हलके के संत हजारा सिंह नगर की है। जहां निहंग सिंह घर का कब्जा दिलाने पहुंचे थे। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष के बयान लेकर हमला करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया जाएगा। निहंगों ने महिला व परिवार के साथ क्यों की मारपीट जानिए... प्रॉपर्टी विवाद में निहंगों को बुलाकर करवाया हमला थाना सनौर के एडीशनल एसएचओ हरजिंदर सिंह का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक परिवार पर प्रॉपर्टी को लेकर निहंगों ने हमला किया है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही वो मौके पर पहुंचे और उन्होंने निहंगों को समझा बुझाकर भेजा। उन्होंने कहा कि महिला सुरजीत कौर व रविंदर के बयान लेकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर देंगे। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र ने रविंदर और उसकी मां से 43 लाख रुपए में मकान का सौदा किया और 35 लाख रुपए बयाना लिया। उसके बाद किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ और मामला कोर्ट में है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाब- 10वीं पास युवक बना फर्जी IPS अफसर:पत्नी ने छोड़ा तो इंस्टा पर जालंधर की गर्लफ्रेंड बनाई; फिर उसी की बहन ठगी
    Next Article
    महिला के जबरन ब्रेस्ट दबाना, सलवार उतारना…रेप की कोशिश नहीं:पटना हाईकोर्ट ने आरोपी को किया बरी, इस तरह के फैसले का क्या असर होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment