Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पठानकोट में अमरनाथ यात्रियों की बस को मारी टक्कर:गाजियाबाद के श्रद्धालु की मौत, खिड़की से बाहर गिरा; गलत तरीके से आ रहा था ट्राला

    9 hours ago

    1

    0

    पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे पर सुजानपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास श्री अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस को ट्राले ने साइड मार दी। हादसे में बस की पिछली सीट पर बैठा एक श्रद्धालु खिड़की से बाहर जा गिरा। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आईं। मृतक की पहचान अंशुल गहलोत (25) के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के राजनगर एक्सटेंशन स्थित उर्वशी एन्क्लेव, वरदान अस्पताल के पास का निवासी था। सूचना मिलते ही सुजानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्राला व बस को कब्जे में लेकर ट्राला ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि बस में करीब 39 श्रद्धालु सवार थे, जो श्री अमरनाथ यात्रा से लौट रहे थे। तेज रफ्तार और गलत तरीके से आ रहा था ट्राला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित मानसरोवर कॉलोनी, कवि नगर निवासी रविंद्र यादव ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने दोस्त अंशुल गहलोत के साथ यूपी नंबर की बस में यात्रा कर रहे थे, जिसे प्रेम यादव चला रहा था। गुरूवार देर रात बस में सवार सभी श्रद्धालु श्री अमरनाथ यात्रा से अपने घर लौट रहे थे। अंशुल बस की पिछली सीट पर बैठा था। रविंद्र यादव के अनुसार, जैसे ही बस पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे पर सुजानपुर रेलवे ओवरब्रिज पार कर रही थी, तभी एक तेज रफ्तार ट्राला गलत तरीके से चलाते हुए उनकी ओर आया और बस को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के शीशे टूट गए और अंशुल खिड़की से बाहर जा गिरा। हादसे के बाद घायल अंशुल को तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बीकानेर के ट्राला चालक पर मामला दर्ज, शव परिजनों को सौंपा मामले की जांच कर रहे सुजानपुर थाने के एएसआई बोधराज ने बताया कि पुलिस ने ट्राला कब्जे में लेकर उसके ड्राइवर, राजस्थान के बीकानेर जिले के जमसार निवासी इकबाल शाह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राममंदिर के चढ़ावे में ₹500 के नोट घटे, 23 इस्तीफे; राजपाल यादव को दोबारा जेल की सजा; ईरान-अमेरिका ने हमले रोके
    Next Article
    गाजीपुर में पानी भरे बाल्टी में डूबकर मासूम की मौत:खेलते-खेलते बाथरूम में पहुंचा, संतुलन बिगड़ने पर बाल्टी में गिरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment