Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पड़ोसी ने 10 साल की बच्ची से अश्लील हरकत की:उन्नाव में शोर मचाने पर आरोपी पीछे के दरवाजे से भागा, FIR दर्ज

    1 hour ago

    1

    0

    उन्नाव जिले में एक पड़ोसी पर 10 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ का प्रयास करने का आरोप लगा है। यह घटना गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में हुई। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना गंगाघाट थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि वह घर का सामान लेने पास की दुकान पर गई थी। उस समय उनकी 10 वर्षीय बेटी शना घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ले का रहने वाला मजीद पुत्र कल्लू घर में घुस गया। उसने बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। बच्ची ने हिम्मत दिखाते हुए जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आरोपी मजीद घबरा गया और पकड़े जाने के डर से घर के पीछे वाले दरवाजे से भाग निकला। कुछ देर बाद जब बच्ची की मां घर लौटी, तो उसने अपनी बेटी को डरा-सहमा और रोता हुआ पाया। बच्ची ने अपनी मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद मां तुरंत बच्ची को लेकर गंगाघाट कोतवाली पहुंची और आरोपी मजीद के खिलाफ नामजद लिखित शिकायत दर्ज कराई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश यादव आज 'मुन्ना समोसा' खाने पहुंचेंगे:हींग और पनीर के समोसे से बनी पहचान, कानपुर में शादी समारोह में भी शामिल होंगे
    Next Article
    प्रयागराज के स्कूलों में नहीं पहुंचा बिजली कनेक्शन:218 विद्यालयों के लिए मिले थे 3.82 करोड़, अब तक नहीं हुआ काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment