Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में RSS नेता के घर हमला, तोड़फोड़ और मारपीट:पुलिस मौके पर, कई हिरासत में; भाजपा विधायक ने सख्त कार्रवाई की बात कही

    18 hours ago

    1

    0

    बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के जिला कार्यवाहक विपिन चौहान के घर पर हमला और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने घर में घुसकर मारपीट भी की। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। यह घटना बुधवार तड़के करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है। आरोप है कि कुछ हमलावर सीढ़ी लगाकर विपिन चौहान के घर में घुस गए। उन्होंने घर में सो रहे लोगों के साथ मारपीट की और हंगामा किया। हमलावरों पर मुस्लिम समुदाय से होने का आरोप लगाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सहित कई वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। आरोप है कि हमलावरों ने पुलिस टीम के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। इस घटना के बाद कई हिंदू संगठनों के नेता, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता और पदाधिकारी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग विपिन चौहान के घर के बाहर इकट्ठा हो गए। उन्होंने घटना पर रोष व्यक्त किया। विश्व हिंदू परिषद के जिला महामंत्री अमित चौहान ने बताया कि शोएब नाम का एक लड़का उनके घर में घुसा और कमरे का लॉक खोलने की कोशिश की। उन्होंने फायरिंग का भी आरोप लगाया। अमित चौहान के अनुसार, जब उन्होंने पुलिस को फोन किया और टीम मौके पर पहुंची, तो आरोपी ने पुलिस टीम पर भी गमले फेंके। मौके पर पहुंचे धामपुर क्षेत्र के भाजपा विधायक अशोक राणा ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने यह घटना की है, उनके खिलाफ 'योगी-मोदी स्टाइल' में सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। हिंदू संगठन के नेता एन.के. सिंह ने भी बताया कि पुलिस ने कुछ हमलावरों को पकड़ लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी एसआई परीक्षा चंदौली में शुरू:11 केंद्रों पर 14,400 अभ्यर्थी देंगे लिखित परीक्षा
    Next Article
    PHC रेहराबाजार में 12 कर्मचारी अनुपस्थित मिले:सीएमओ के औचक निरीक्षण में तीन डॉक्टर भी नदारद, वेतन रोकने के आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment