Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Philippines में वायुसेना के दो SF-260 विमान टकराए, चार पायलट की मौत

    1 hour from now

    1

    0

    फिलीपीन की वायुसेना के दो विमान प्रशिक्षण उड़ान के दौरान आपस में टकराने के बाद मनीला के दक्षिण में स्थित एक एयर बेस पर दुर्घटनाग्रस्त हो गए, जिसमें सवार सभी चार पायलट की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दो एसएफ-260 विमान शुक्रवार अपराह्न कम ऊंचाई पर उड़ान भरते समय आपस में टकरा गए और राजधानी के दक्षिण में तटीय प्रांत बाटांगस के लीपा शहर स्थित फर्नांडो एयर बेस पर दुर्घटनाग्रस्त हो गए।उन्होंने बताया कि एयर बेस पर कोई घायल नहीं हुआ है। वायुसेना ने इस हादसे के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी है और इसे एक दुर्घटना बताया है। घटना की जानकारी रखने वाले फिलीपीन के दो अधिकारियों ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि दोनों विमानों की हवा में ही टक्कर हो गई।एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दो सीट वाला एक विमान एयर बेस में सैन्यकर्मियों के बैरक के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर पड़ा। वायुसेना ने कहा कि जांच जारी रहने तक इटली से खरीदे गए उसके शेष सभी एसएफ-260 विमानों की उड़ानों पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई है। वायुसेना ने यह स्पष्ट नहीं किया कि उसके पास कितने एसएफ-260 विमान शेष हैं।यह दुर्घटना पर्याप्त बजट की कमी से जूझ रही फिलीपीन सेना के लिए एक बड़ा झटका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लाहौर सामूहिक दुष्कर्म मामले में Maryam Nawaz ने जज पर लगाया रिश्वत लेने का आरोप
    Next Article
    West Asia में अस्थिरता की वजह इजराइल: Regional Four बैठक में बोले चार देशों के विदेश मंत्री

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment