Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM आवास योजना शहरी-2 की पहली किस्त जारी:उन्नाव के 184 परिवारों को मिला एक-एक लाख रुपये का लाभ

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)-2 के तहत सोमवार को प्रदेश सरकार ने पात्र लाभार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की। मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के हजारों लाभार्थियों के बैंक खातों में अनुदान राशि अंतरित की। इसी क्रम में उन्नाव के 184 लाभार्थियों के खातों में प्रथम किस्त के रूप में एक-एक लाख रुपये की धनराशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी गई। इस अवसर पर उन्नाव के विकास भवन सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिलाधिकारी गौरांग राठी, जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया, जिसे लाभार्थियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने देखा। राज्य स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लगभग 90 हजार लाभार्थियों के खातों में कुल 900 करोड़ रुपये की प्रथम किस्त जारी की। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और पात्र शहरी परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक निवास मिल सके। जनपद उन्नाव की तीन लाभार्थियों - मोनिका गौतम, पिंकी वर्मा और अर्चना देवी को लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्नाव में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम के दौरान अन्य लाभार्थियों को भी जिलाधिकारी और जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना के क्रियान्वयन में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि लाभार्थी शीघ्र अपने आवास का निर्माण पूर्ण कर सकें। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी कृतिराज, परियोजना निदेशक तेजवंत सिंह, जिला विकास अधिकारी देव चतुर्वेदी, उप जिलाधिकारी एवं परियोजना अधिकारी डूडा प्रशांत नायक सहित अन्य संबंधित अधिकारी और बड़ी संख्या में योजना के लाभार्थी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में 1893 PM आवास लाभार्थियों को पहली किस्त:खातों में 18.93 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी गई
    Next Article
    एनटीपीसी सिंगरौली में BHEL पर मजदूरों के शोषण का आरोप:सोनभद्र में 12 घंटे काम के बाद भी ओवरटाइम नहीं मिलने की शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment