Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM मोदी आज मेरठ मेट्रो- रैपिड रेल का इनॉगरेशन करेंगे:स्कूली बच्चों और श्रमिकों के साथ सफर करेंगे; 160Km की रफ्तार से दौड़ेगी

    1 hour ago

    1

    0

    PM नरेंद्र मोदी आज रेलवे के 2 बड़े प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन करेंगे। पहला- दिल्ली से मेरठ के बीच नमो भारत रैपिड रेल। दूसरा- मेरठ मेट्रो। यात्री अब मेरठ साउथ से सरायकाले खां (दिल्ली) का सफर रैपिड रेल से कर पाएंगे। यह दिल्ली से मेरठ के बीच 82.15 Km लंबा हाई-स्पीड कॉरिडोर है। प्रधानमंत्री दिल्ली से स्कूली बच्चों और श्रमिकों के साथ रैपिड रेल में सफर करते हुए मेरठ पहुंचेंगे। वे मोहिउद्दीनपुर के इंटीग्रेटेड टाउनशिप के ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। एक दिन पहले रैपिड रेल और मेट्रो का ट्रायल 20 फरवरी को NCRTC ने बेगमपुल से सरायकाले खां के बीच नमो भारत रैपिड रेल और बेगमपुल से मेरठ साउथ के बीच मेट्रो ट्रेन का सफल ट्रायल रन किया। नमो भारत ट्रेन 160 किमी/घंटा की रिकॉर्ड रफ्तार से दौड़ी। 48 मिनट में मेरठ साउथ से सराय काले खां पहुंच गई। जबकि वापसी में महज 39 मिनट में यह ट्रेन सराय काले खां से बेगमपुल पहुंची। वहीं, मेरठ मेट्रो ने 120 किमी/घंटा की रफ्तार से ट्रैक पर दौड़ी और 10 मिनट में बेगमपुल से मेरठ साउथ पहुंच गई। मेरठ साउथ से बेगमपुल के बीच मेट्रो की सुविधाएं भी जनता को मिलने लगेंगी। दोनों ही ट्रेनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है, जो यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाएंगी। महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा गया है। अब ट्रायल की जर्नी को जानिए ट्रायल के दौरान नमो भारत ट्रेन सुबह 10:40 बजे मेरठ साउथ से रवाना हुई और हर एक स्टेशन पर एक-एक मिनट रुकते हुए 11:20 बजे न्यू अशोक नगर पहुंची। यहां से सराय काले खां तक का सफर इसने महज 8 मिनट में तय कर 11:28 पर गंतव्य पूरा किया। सराय काले खां से वापसी का सफर सुबह 11:59 बजे शुरू हुआ। वहीं बेगमपुल से मेरठ साउथ के बीच मेरठ मेट्रो को 120 किमी/घंटा की गति पर परखा गया। बेगमपुल से दोपहर 1:16 बजे मेट्रो रवाना हुई और 1:26 पर मेरठ साउथ पहुंच गई। इस दौरान मेट्रो किसी स्टेशन पर नहीं रुकी। पीएम कब आएंगे, क्या करेंगे, ये पढ़िए अब मेरठ मेट्रो को जानिए 4 स्टेशन पर मेट्रो- रैपिड दोनों मिलेंगी मेरठ में रैपिड रेल के इंफ्रास्ट्रक्चर पर ही मेट्रो भी चलेगी। 120 किमी प्रति घंटे की स्पीड से मेट्रो शहर में 23 किमी के कॉरिडोर पर चलेगी। इस सफर में 13 स्टेशन बनाए गए हैं। इनमें से 4 स्टेशन, मेरठ साउथ, शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम पर नमो भारत और मेरठ मेट्रो, दोनों ट्रेनें मिलेंगी। इसके टिकट रेट अभी तक NCRTC ने जारी नहीं किए है। कॉरिडोर को जानिए मेट्रो की खासियत जानिए 36 एकड़ में जनसभा स्थल PM नरेंद्र मोदी की जनसभा के लिए कुल 36 एकड़ में 3 विशाल पंडाल तैयार किए गए हैं। यहां 1 लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। PM की सुरक्षा थ्री लेयर में है। पहली लेयर में SPG के कमांडो रहेंगे, जबकि काफिले में बुलेट प्रूफ कार, आर्मर्ड गाड़ियां, एंबुलेंस और जैमर वाहन शामिल होंगे। इस काफिले में लगभग 100 जवान तैनात रहेंगे। एसपी रैंक के 150 और 100 प्रशासनिक अधिकारी भी सुरक्षा में शामिल किया गया है। इंटेलिजेंस, आइबी और एटीएस की टीम भी लगाई गई है। कुल मिलाकर करीब 8000 जवानों को सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किया गया है। पूरे क्षेत्र को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। इसके साथ ही दिल्ली रोड से लेकर मेरठ साउथ स्टेशन, शताब्दीनगर में सड़क के बीच सभी कट भी बंद कर दिए गए हैं। ……………….
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में एक परिवार के 5 लोगों के शव मिले:पति-पत्नी और 3 बच्चे; 3 दिन से बंद था मकान
    Next Article
    भाजपा नेता ने खुलेआम की फायरिंग, VIDEO:मैनपुरी में शादी समारोह के दौरान पिस्टल से 3 राउंड चलाई गोली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment