Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में एक परिवार के 5 लोगों के शव मिले:पति-पत्नी और 3 बच्चे; 3 दिन से बंद था मकान

    14 hours ago

    1

    0

    कासगंज में परिवार के 5 लोगों के शव बंद मकान में मिले। मृतकों में पति-पत्नी, 2 बेटियां और बेटा शामिल है। मकान 3 दिन से बंद बताया जा रहा है। 3 दिन तक कोई हलचल नहीं होने पर पड़ोसियों को शक हुआ। इसके बाद शनिवार शाम को पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घर पहुंचकर ताला तोड़ा। अंदर देखा तो 4 शव पड़े हुए थे, जबकि पति का शव फंदे से लटक रहा था। मामला अमापुर थाना क्षेत्र का है। मृतकों की पहचान वेल्डिंग का काम करने वाले श्यामवीर (50) ने उनकी पत्नी शीला (48), बेटी आकांक्षा (10) प्राची (12) और बेटे ग्रीस (8) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच-पड़ताल में सामूहिक आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। पुलिस को शक है कि पति ने पहले परिवार को जहरीला पदार्थ खिलाया, फिर खुद फंदे से लटककर जान दे दी। पत्नी के गले पर घाव के निशान हैं। पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है। पुलिस दरवाजा फांदकर अंदर घुसी श्यामवीर (50) पहले अमापुर कस्बे में 3 लोगों के साथ पार्टनरशिप में वेल्डिंग की दुकान चलाता था। पार्टनर अलग होने के बाद 5-6 साल पहले उसने गुप्ता एजेंसी पेट्रोल पंप के पीछे स्थित अपने घर में ही वेल्डिंग की दुकान खोल ली थी। घर के बाहरी हिस्से में दुकान थी और अंदर वह परिवार के साथ रहता था। उसके घर से करीब 5 किलोमीटर दूर नगला भोजला में श्यामवीर के पिता नेम सिंह रहते हैं। वह गांव में ही चक्की चलाते हैं। पड़ोसियों ने बताया- मकान दो-तीन दिन से बंद था। इसके बाद हम लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि शाम साढ़े 6 बजे पुलिस को सूचना मिली कि श्यामवीर का परिवार 3 दिन से बाहर नहीं आया। पुलिस घर में जाली के लगे दरवाजे को फांदकर घर के अंदर घुसी। खिड़की से झांककर देखा तो श्यामवीर का शव फंदे से लटक रहा था। इसके बाद दरवाजा तोड़कर शवों को बाहर निकाला गया। SP ने कहा- घर में किसी के घुसने के निशान नहीं घटना की सूचना मिलते ही डीएम प्रणय सिंह, एसपी अंकिता शर्मा और भाजपा विधायक हरिओम वर्मा भी पहुंचे। अलीगढ़ मंडल के DIG प्रभाकर चौधरी भी कासगंज पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। DIG ने कहा, 'स्थानीय लोग घटना के पीछे आर्थिक तंगी की वजह बता रहे हैं। इस एंगल पर भी पुलिस जांच कर रही है। एसपी ने कहा कि घर में किसी के घुसने के कोई निशान नहीं हैं। मौके पर डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम ने जांच की। कई सैंपल लिए गए हैं। पूरे घटनास्थल का वीडियोग्राफी हुई है। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें झांसी में MBA पास भाई को न्यूड करके दफनाया, कपड़े धोकर रखे; पकड़ा न जाए, इसलिए फोन जंगल में जलाया झांसी में गाली देने पर छोटे भाई ने MBA पास बड़े भाई की हत्या कर दी। हत्या के बाद पकड़ा न जाए, इसलिए एक-एक सबूत मिटाने का पूरा प्लान बनाया। घर के पिछले हिस्से में 5 फीट गहरी कब्र खोदी और लाश को न्यूड कर दफना दिया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    MBA पास भाई की हत्या कर 'दृश्यम' जैसी कहानी बनाई:झांसी में प्रॉपर्टी हड़पने के लिए सिर में 3 बार कुल्हाड़ी मारी, चाकू से गला कटा
    Next Article
    PM मोदी आज मेरठ मेट्रो- रैपिड रेल का इनॉगरेशन करेंगे:स्कूली बच्चों और श्रमिकों के साथ सफर करेंगे; 160Km की रफ्तार से दौड़ेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment