Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान:सरकारी भवन में 6.30 लाख दीये जलेंगे, विश्वकर्मा जयंती पर मिलेंगे उपकरण

    4 hours ago

    2

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर गुरुवार को महराजगंज जिले में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत होगी। प्रधानमंत्री के जन्मदिन और विश्वकर्मा जयंती को लेकर जिला प्रशासन ने कई तरह के कार्यक्रमों की तैयारी पूरी कर ली है। अभियान के तहत जिलेभर में सेवा, स्वास्थ्य, श्रमिक कल्याण और शिक्षा से जुड़े कार्यक्रम किए जाएंगे। शाम को कलेक्ट्रेट परिसर, तहसील मुख्यालय, ब्लॉक कार्यालय समेत जिले के सभी प्रमुख सरकारी भवनों पर दीप जलाकर संदेश दिया जाएगा। इसके लिए करीब 6.30 लाख दीप जलाने की तैयारी की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में भी खास तैयारी हो रही है। परिसर में स्कूली छात्राओं ने सुंदर रंगोली बनाना शुरू कर दिया है। अलग-अलग रंगों से बनाई जा रही रंगोली के जरिए सेवा संकल्प अभियान और प्रधानमंत्री के जन्मदिन का संदेश दिया जाएगा। प्रशासन की ओर से जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई गई है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान का पहला दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन होने के कारण जिला अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण कार्यक्रम किया गया। इसके साथ ही रक्तदान कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की गई है। 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती भी है। इस मौके पर जिले के श्रमिकों के लिए टूल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों के हाथों से योग्य श्रमिकों को काम में उपयोग आने वाले उपकरण बांटे जाएंगे। इसका मकसद श्रमिकों को उनके काम में मदद देना है। डीएम ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान एक दिन का कार्यक्रम नहीं है। इसके तहत पूरे एक महीने तक अलग-अलग थीम पर कई गतिविधियां होंगी। जिले के सभी विद्यालयों में निबंध प्रतियोगिता भी कराई जा रही है। इसके अलावा सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन ने अभियान को बड़े पैमाने पर आयोजित करने की तैयारी की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में PM मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर:भाजपा युवा मोर्चा ने 8 यूनिट रक्त किया जमा, जरूरतमंदों को मिला जीवनदान
    Next Article
    फतेहपुर में पीएम मोदी के जन्मदिन पर 'सेवा संकल्प' अभियान:डीएम-एसपी ने हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता रैली को किया रवाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment