Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM Modi Assam Visit | सिलचर में 23,550 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास, पूर्वोत्तर को मिलेगा पहला 'ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे'

    3 hours from now

    1

    0

    असम में विधानसभा चुनावों की आहट के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकास कार्यों की रफ्तार तेज कर दी है। अपने दो दिवसीय असम दौरे के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री आज सिलचर में 23,550 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और भूमि पूजन करेंगे।पूर्वोत्तर का पहला 'कंट्रोल्ड-एक्सेस' ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवेआज के दौरे का सबसे प्रमुख आकर्षण शिलांग-सिलचर गलियारा (Corridor) परियोजना है। 22,860 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह 166 किलोमीटर लंबा गलियारा पूर्वोत्तर का पहला ऐसा एक्सप्रेसवे होगा जिसमें प्रवेश और निकास नियंत्रित (Controlled Access) होगा। इस गलियारे से मेघालय और असम के बीच संपर्क सुविधा में उल्लेखनीय सुधार होगा। इस परियोजना से गुवाहाटी और सिलचर के बीच की दूरी कम होगी और यात्रा का समय 8.5 घंटे से घटकर लगभग पांच घंटे रह जाएगा, जिससे क्षेत्र में आर्थिक विकास और सीमा पार व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।इसे भी पढ़ें: Pakistan की खैबर पख्तूनख्वा में बड़ी कार्रवाई! लक्की मरवत में मुठभेड़ के दौरान 6 आतंकवादी ढेर  प्रधानमंत्री कैपिटल प्वाइंट के पास ट्रंक रोड से सिलचर के रंगिरखारी प्वाइंट तक एनएच-306 पर बनने वाले एलिवेटेड कॉरिडोर (चरण-1) का भूमि पूजन भी करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना से सिलचर की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक पर ट्रैफिक कम होगा और मिजोरम, त्रिपुरा एवं मणिपुर जैसे पड़ोसी राज्यों से संपर्क बेहतर होगा और बराक घाटी के आर्थिक विकास में योगदान मिलेगा।इसे भी पढ़ें: Jammu and Kashmir: सीमा पर फिर 'ड्रोन युद्ध' की आहट! पाक की नापाक साजिश पर भारत का कड़ा प्रहार, सांबा में सर्च ऑपरेशन जारी इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री करीमगंज जिले के पथारकंडी में एक नए कृषि महाविद्यालय की आधारशिला रखेंगे। मोदी शुक्रवार को गुवाहाटी पहुंचे और उन्होंने लगभग 24,250 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की। प्रधानमंत्री सिलचर से कोलकाता रवाना होंगे। असम और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव अप्रैल में होने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर गैस एजेंसी पर ताबड़तोड़ छापेमारी, बुकिंग पर्चियां गायब मिलने पर हुआ ये एक्शन
    Next Article
    Jammu and Kashmir: सीमा पर फिर 'ड्रोन युद्ध' की आहट! पाक की नापाक साजिश पर भारत का कड़ा प्रहार, सांबा में सर्च ऑपरेशन जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment