Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM Modi के खिलाफ वैश्विक साजिश का दावा, Serbia के पूर्व राष्ट्रपति के बयान पर बोली BJP

    1 day ago

    1

    0

    सर्बिया के पूर्व राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है और उसे वैश्विक मंच पर एक बड़ी ताकत बनाया है, फिर भी उन्हें कमजोर करने की कोशिशें की जा रही हैं। बुधवार को वुसिक के एक पॉडकास्ट का क्लिप वायरल हुआ, ठीक उसी समय जब पीएम मोदी सरकार के प्रमुख के तौर पर अपने 25 साल पूरे कर रहे थे। वुसिक, जिन्होंने पिछले महीने संसदीय चुनाव लड़ने के लिए सर्बिया के राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया था, ने नेताओं को कमजोर करने की वैश्विक प्रवृत्ति की ओर इशारा किया। पीएम मोदी का खास तौर पर जिक्र करते हुए वुसिक ने कहा कि उन्होंने भारत को एक बड़ी वैश्विक ताकत बनाया है और बहुत बड़े काम किए हैं। इसे भी पढ़ें: AP CM Chandrababu Naidu दिल्ली में PM Modi से मिलेंगे, Metro Rail और सूखा राहत पर मांगेंगे मददपीएम मोदी को कमज़ोर करने की कोशिशवुसिक ने कहा कि आपके पास नरेंद्र मोदी जैसा नेता है। और अब उन्हें कमज़ोर करने की कोशिश की जा रही है। पीएम मोदी ने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। वे महात्मा गांधी की सीख का पालन करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने आगे कहा उन्हीं की वजह से भारत दुनिया के मंच पर इतना अहम बन गया है। एक बड़ी ताकत बन गया है। उन्होंने बहुत शानदार काम किए हैं, फिर भी लोग यह कहकर उन्हें गिराने की कोशिश करते हैं कि वे नाकाम रहे या न जाने क्या-क्या। यह एक पैटर्न बन गया है। हालांकि, वुसिक ने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया कि उन्हें गिराने की कोशिशों के पीछे कौन था या पीएम मोदी को कथित तौर पर कैसे कमजोर किया जा रहा था। बीजेपी ने सर्बिया के पूर्व राष्ट्रपति की बातों को तुरंत लपक लिया और उन्हें पीएम मोदी के नेतृत्व की तारीफ़ के तौर पर पेश किया। बीजेपी ने ट्वीट किया जब दुनिया के नेता हमारे प्रधानमंत्री के बारे में ऐसी बातें कहते हैं, तो सब कुछ साफ़ हो जाता है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है और दुनिया इस पर ध्यान दे रही है। बीजेपी नेताओं और प्रवक्ताओं ने भी इस बात को आगे बढ़ाया। पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता संजू वर्मा ने ट्वीट किया सर्बिया के राष्ट्रपति ने अस्थिरता पैदा करने और भारत के मतदाताओं द्वारा पीएम मोदी को दिए गए जनादेश को कमजोर करने की कोशिशों के बारे में बात की है।इसे भी पढ़ें: Yogi Adityanath का तंज: Rajya Sabha Election से तय हुआ 2027 का गणित, 80-20 की लड़ाईइससे पहले दिन में वुसिक ने जिन्होंने पहले भी सर्बिया के साथ भारत के संबंधों और मोदी के नेतृत्व की खुलकर तारीफ की है। उन्होंने कहा बहुत कम लोग ही यह कह सकते हैं कि उन्होंने अपने देश की सेवा में पच्चीस साल (एक चौथाई सदी) समर्पित किए हैं - पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर और फिर प्रधानमंत्री के तौर पर। वुसिक ने आगे कहा मैं जानता हूं कि आप भारत और उसके भविष्य की कितनी गहराई से परवाह करते हैं, और दुनिया देख सकती है कि आपने भारत का मान कितना ऊंचा किया है। जून में सर्बिया के पूर्व राष्ट्रपति उन शुरुआती नेताओं में शामिल थे जिन्होंने मोदी को सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाइजीरिया ने कहा- ‘दुर्लभ उपलब्धि’, जापान ने बताया विष्णु अवतार, वर्ल्ड लीडर्स के बधाई संदेशों पर PM मोदी ने इस अंदाज में किया रिप्लाई
    Next Article
    इजराइली सेना के हमलों में Gaza Strip का राफा शहर पूरी तरह तबाह, सैटेलाइट तस्वीरों से सामने आई बर्बादी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment