Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM Modi ने Jharkhand Foundation Day पर दी बधाई, बिरसा मुंडा के बलिदान को किया याद

    2 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को रविवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह प्रदेश जनजातीय गौरव, सांस्कृतिक विविधता और प्राकृतिक संपदा का अनूठा संगम है। घने जंगलों और प्राकृतिक संसाधनों के लिए प्रसिद्ध झारखंड का गठन 15 नवंबर, 2000 को बिहार के दक्षिणी हिस्सों को अलग करके किया गया था। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘झारखंड के सभी भाई-बहनों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!हमारा यह प्रदेश जनजातीय गौरव, सांस्कृतिक विविधता और प्राकृतिक संपदा का अनूठा संगम है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य के घने वन, मनोरम जलप्रपात और ऐतिहासिक स्थल इसकी विशिष्ट पहचान को समृद्ध करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘भगवान बिरसा मुंडा जी की वीरता और बलिदान की गाथाओं से यहां की परंपराओं को निरंतर प्रेरणा मिलती रही है।’’ मोदी ने कहा कि खनिज और ऊर्जा से लेकर हस्तशिल्प और पर्यटन तक इस राज्य में अपार संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि झारखंड के मेहनती और प्रतिभाशाली लोगों के संकल्प एवं सामर्थ्य के बल पर राज्य विकास की नयी ऊंचाइयों को छुएगा।उन्होंने कहा, ‘‘मेरी कामना है कि यह विशेष अवसर यहां के सभी लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।’’
    Click here to Read more
    Prev Article
    15 नवंबर: Mahatma Gandhi के हत्यारे Nathuram Godse को 1949 में हुई थी फांसी
    Next Article
    Allahabad High Court का आदेश, लोन डिफॉल्ट पर रिकवरी एजेंटों से वाहन नहीं छीन सकती फाइनेंस कंपनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment