Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM नरेंद्र मोदी की आज अजमेर में सभा:बच्चियों में होने वाले कैंसर की रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत करेंगे

    3 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शनिवार) अजमेर आएंगे। कायड़ विश्रामस्थली में उनकी सभा होगी। सभा स्थल पर देर रात तक तैयारियां चलती रहीं। सुरक्षा एजेंसियों के साथ ही 5 हजार से ज्यादा पुलिस कर्मियों ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभा स्थल के 7 किमी एरिया को अपने कब्जे में ले लिया है। नेशनल हाईवे-8 पर किशनगढ़ से अजमेर के बीच आज सुबह 6 बजे से भारी वाहनों को डायवर्ट किया गया है। मोदी सुबह करीब 11 बजे अजमेर पहुंचेंगे। कायड़ विश्रामस्थली के पास बने हेलीपैड पर भाजपा नेता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री 9 से 14 साल तक की लड़कियों में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके बाद मंच पर पहुंचेंगे। यहां 16600 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी दिए जाएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, स्पीकर वासुदेव देवनानी सहित कई मंत्री और नेता शामिल होंगे। सभा स्थल की PHOTOS… सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन की PM अजमेर से करेंगे शुरुआत:हर साल हजारों महिलाओं की जान बचाएगा ये टीका, जानिए- कैसे, कहां लगेगा मुफ्त में पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bolivian Air Force Plane Crash | नए बैंक नोट ले जा रहा बोलिवियाई एयरफोर्स का प्लेन क्रैश, 15 लोगों की मौत
    Next Article
    बॉर्डर 2: ‘बॉर्डर 2’ 330 करोड़ क्लब में एंट्री के करीब, 36वें दिन कितनी हुई कमाई?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment