Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM Narendra Modi के जनप्रतिनिधि के 25 वर्ष पूरे, CM योगी ने दी बधाई

    4 hours from now

    1

    0

    लखनऊ, सात अक्टूबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निर्वाचित प्रतिनिधि के रूप में 25 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी और कहा कि उनका जीवन और नेतृत्व जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण तथा ‘‘राष्ट्र प्रथम’’ के सिद्धांत से चिह्नित रहा है। ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आदित्यनाथ ने कहा कि ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ को जीवन का ध्येय मानकर भारत की अस्मिता, स्वाभिमान और गौरव को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर समर्पित आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का निर्वाचित प्रतिनिधि के रूप में 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होना हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष का अवसर है। उन्होंने कहा, ‘‘इन वर्षों की राष्ट्र साधना में जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण, दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शी नेतृत्व और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना निरंतर प्रतिबिंबित हुई है।प्रधानमंत्री का जीवन देशवासियों को विकसित, आत्मनिर्भर और मजबूत भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करता है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रसेवा के इस अविराम पथ पर 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री को हार्दिक बधाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Vatican से 7 अक्टूबर 1950 को Mother Teresa को मिली थी Missionaries of Charity की मंजूरी
    Next Article
    आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने का आरोप! Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment